Samsung Galaxy Z Fold 4 vs Fold 3: दोनों मॉडल एक दूसरे से कैसे हैं अलग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 17 Aug 2022 08:55 PM IST
सार

Samsung Galaxy Z Fold 4 की शुरुआती कीमत 1,54,999 रुपये है। इस कीमत में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं Galaxy Z Fold 4 के 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,64,999 रुपये रखी गई है। Galaxy Z Fold 4, पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy Z Fold 3 का अपग्रेडेड वर्जन है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy Z Fold 4 vs Fold 3 Comparison Check Processor, Specification Features Price New Updates
Galaxy Z Fold 4 vs Fold 3 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Samsung Galaxy Z Fold 4 को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। Samsung Galaxy Z Fold 4 की शुरुआती कीमत 1,54,999 रुपये है। इस कीमत में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं फोन के 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,64,999 रुपये रखी गई है। Galaxy Z Fold 4, पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy Z Fold 3 का अपग्रेडेड वर्जन है। Samsung Galaxy Z Fold 4 को 50 मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है और इसमें 2X इनफिनिटी डिस्प्ले है। पहले वाले मॉडल के मुकाबले इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में....

    Samsung Galaxy Z Fold 3 के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 1,49,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, वहीं इसके 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट की लॉन्चिंग कीमत 1,57,999 रुपये थी।Samsung Galaxy Z Fold 4 के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,54,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,64,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy Z Fold 3 में 7.6 इंच की QXGA+ डायनेमिक एमोलेड 2एक्स इनफिनिटी फ्लेस प्राइमरी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2208x1768 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं दूसरी डिस्प्ले 6.2 इंच की HD+ डायनेमिक एमोलेड 2एक्स है और इसका भी रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।Samsung Galaxy Z Fold 4 में भी 7.6 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X इनफिनिटी फ्लेक्स प्राइमरी डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं दूसरी डिस्प्ले 6.2 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X इनफिनिटी ओ कवर डिस्प्ले है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1300 निट्स है। सैमसंग के इस फोन में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें