Samsung Galaxy Z Fold 4 Review: क्यों खरीदना चाहिए आपको यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन?

प्रदीप पाण्डेय
Tue, 30 Aug 2022 03:35 PM IST
सार

Samsung Galaxy Z Fold 3 का कुल वजन 271 ग्राम था लेकिन Samsung Galaxy Z Fold 4 का कुल वजन 263 ग्राम है। Samsung Galaxy Z Fold 4 में भी फोल्ड वाले पैनल पर लोगो है। नीचे की ओर स्पीकर और टाईप-सी पोर्ट है। राइट में पावर बटन और वॉल्यूम बटन हैं जबकि लेफ्ट में ऊपर की ओर सिम कार्ड ट्रे है।

Samsung Galaxy Z Fold 4 Review Know Specification Price Features images Before Buy This Samsung Phone
Samsung Galaxy Z Fold 4 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    सैमसंग ने Samsung Galaxy Z Flip 4 और Galaxy Z Fold 4 इसी महीने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2022 में लॉन्च किया है। Samsung Galaxy Z Fold 4 के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,54,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,64,999 रुपये है। फोन की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। Samsung Galaxy Z Fold 4 दोनों फोन में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में दो डिस्प्ले हैं जिनका क्वॉलिटी सुपर एमोलेड है। बता दें कि सैमसंग ने अपने फोल्ड फोन को 2019 में लॉन्च किया था और गैलेक्सी फोल्ड का चौथा एडिशन है। चौथे एडिशन यानी Galaxy Z Fold 4 को कई सारे बदलाव के साथ पेश किया गया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि 1,54,999 रुपये वाले इस प्रीमियम फोन को आपके खरीदना चाहिए या नहीं?

    Samsung Galaxy Z Fold 4: डिजाइन

    Samsung Galaxy Z Fold 4 की डिजाइन पहले जैसी ही है लेकिन फोन को हल्का बनाया गया है। Samsung Galaxy Z Fold 3 का कुल वजन 271 ग्राम था लेकिन Samsung Galaxy Z Fold 4 का कुल वजन 263 ग्राम है। Samsung Galaxy Z Fold 4 में भी फोल्ड वाले पैनल पर लोगो है। नीचे की ओर स्पीकर और टाईप-सी पोर्ट है। राइट में पावर बटन और वॉल्यूम बटन हैं जबकि लेफ्ट में ऊपर की ओर सिम कार्ड ट्रे है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX8 की रेटिंग मिली है।

    Samsung Galaxy Z Fold 4 Review: क्यों खरीदना चाहिए आपको यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन?

    फोन की स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस की प्रोटेक्शन है। फ्रेम मेटल का है। Galaxy Z Fold 4 तीन कलर फैंटम ब्लैक ग्रे और beige में खरीदा जा सकता है। हमारे पास रिव्यू के लिए फैंटम ब्लैक था।

    Samsung Galaxy Z Fold 4 Review: क्यों खरीदना चाहिए आपको यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन?

    Galaxy Z Fold 4 को इस्तेमाल करना आसान तो नहीं है लेकिन प्रीमियम फोन के आप शौकीन हैं तो फिर कोई दिक्कत ही नहीं है। मल्टीटास्किंग और प्रोडक्टिविटी के लिहाज से सैमसंग के इस फोन की डिजाइन अच्छी है। बैक पैनल का मैटे फिनिश किसी तरह का कोई फिंगरप्रिंट्स नहीं आने देता है।

    Samsung Galaxy Z Fold 4: डिस्प्ले

    Samsung Galaxy Z Fold 4
    Samsung Galaxy Z Fold 4 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Samsung Galaxy Z Fold 4 में 7.6 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X इनफिनिटी फ्लेक्स प्राइमरी डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं दूसरी डिस्प्ले 6.2 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X इनफिनिटी ओ कवर डिस्प्ले है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1300 निट्स है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस का सपोर्ट है। डिस्प्ले पर अलग से टैंपर्ड ग्लास लगाना मुश्किल है। डिस्प्ले का फोल्ड बढ़िया है और फोल्ड होने पर कोई निशान देखने को नहीं मिलता है।

    Samsung Galaxy Z Fold 4 Review: क्यों खरीदना चाहिए आपको यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन?

    फोल्ड स्क्रीन के कंटेंट के लिए Samsung ने Meta, TikTok और Netflix जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत इन एप्स को Galaxy Z Fold 4 के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है। Galaxy Z Fold 4 पर आप YouTube को 16:9 आस्पेक्ट रेशियो पर देख सकते हैं। बैटरी बचाने के लिए आप डिस्प्ले को 1Hz से 120Hz के बीच इस्तेमाल कर सकते हैं। डिस्प्ले का टच और स्क्रॉलिंग फास्ट है। डिस्प्ले के साथ आउटडोर में भी कोई समस्या नहीं है।

    Samsung Galaxy Z Fold 4 Review: क्यों खरीदना चाहिए आपको यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन?

    Samsung Galaxy Z Fold 4: परफॉर्मेंस

    Samsung Galaxy Z Fold 4
    Samsung Galaxy Z Fold 4 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    सैमसंग के इस फोन में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4400mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 25W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके साथ वायरलेस चार्जिंग भी है। फोन के साथ एंड्रॉयड 12 मिलेगा। फोन में 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। सैमसंग ने इस बार Exynos की जगह स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 देकर बड़ा और बढ़िया फैसला लिया है, क्योंकि कई यूजर्स Exynos प्रोसेसर को अच्छा नहीं मानते हैं। 10 दिनों तक लगातार इस्तेमाल के बाद हमें फोन के साथ किसी तरह की समस्या नहीं हुई। हेवी इस्तेमाल के दौरान फोन गर्म नहीं होता है।

    Samsung Galaxy Z Fold 4 Review: क्यों खरीदना चाहिए आपको यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन?

    Asphalt 9 जैसे गेम को आप फोन पर आराम से खेल सकते हैं। मल्टी टास्किंग का एक्सपेरियंस हमारा अच्छा रहा। फोन के साथ खासतौर पर फ्लेक्स मोड है जो कि दो एप को एक साथ इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। फोन के साथ 16 5G बैंड्स का सपोर्ट है। Samsung Galaxy Z Fold 4 दुनिया का पहला फोन है जिसे Android 12L के साथ पेश किया गया है।

    Samsung Galaxy Z Fold 4 Review: क्यों खरीदना चाहिए आपको यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन?

    इस ऑपरेटिंग सिस्टम को खासतौर पर डुअल स्क्रीन वाले फोन के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। फोन में आप विंडोज की तरह किसी एप को पिन टू टास्कबार भी कर सकते हैं। आप एक साथ आठ एप्स को पिन कर सकते हैं। फोन के साथ सैमसंग का OneUI 4.1.1 ओएस मिलता है। फोन के साथ स्टीरियो स्पीकर मिलता है जिसकी आवाज बेस्ट है।

    Samsung Galaxy Z Fold 4 Review: क्यों खरीदना चाहिए आपको यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन?

    कुल मिलाकर कहें तो यदि आप मल्टीटास्किंग के शौकीन हैं तो Galaxy Z Fold 4 आपको नेक्स्ट लेवल पर ले जाता है। Galaxy Z Fold 4 का एक पेन एडिशन भी पेश हुआ है, हालांकि पेन आपको अलग से खरीदना होगा और एस पेन को रखने के लिए फोन में कोई जगह नहीं दी गई है। Galaxy Z Fold 4 के इस फोन के साथ वीडियो देखने का मजा ही अलग है, हालांकि गेमिंग के लिए आपको थोड़ी आदत डालनी होगी, क्योंकि इसे होल्ड करना उतना आसान नहीं है।

    Samsung Galaxy Z Fold 4 Review: क्यों खरीदना चाहिए आपको यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन?