Samsung Galaxy Z Flip की वीडियो हुई लीक, मिलेगा एचडी डिस्प्ले का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 06 Feb 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy Z Flip video leak on social media know about expected price design and specs in hindi
Samsung Galaxy Z Flip - फोटो : @ishanagarwal24/twitter

    सैमसंग (Samsung) का अगामी फोल्डेबल फोन जेड फ्लिप (Samsung Galaxy Z Flip) काफी दिनों से चर्चा में बना हुआ है। इस फोन से जुड़ी कई रिपोर्ट लीक हो चुकी हैं। वहीं, अब इस फोन की एक वीडियो दोबारा सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें इसके लुक और डिजाइन को देखा जा सकता है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले गैलेक्सी फोल्ड को बाजार में उतारा था। हालांकि, कंपनी ने अब तक अगामी जेड फ्लिप की लॉन्चिंग को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है। तो चलिए जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप के डिजाइन और संभावित फीचर्स के बारे में...

    लीक वीडियो में गैलेक्सी जेड फ्लिप के पिंक कलर वेरिएंट को देखा जा सकता है। इस फोन का डिजाइन काफी हद तक मोटोरोला रेजर से मिलता है। वहीं, अनफोल्ड होने पर फोन का डिस्प्ले काफी बड़ा और आकर्षक दिखता है। तो दूसरी तरफ बंद होने पर इसमें डुअल रियर कैमरा को देख जा सकता है। इसके अलावा इस फोन की दूसरी स्क्रीन में तारीख और समय को भी देखा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन की कीमत 1,500 यूरो (करीब 1,17,600 रुपये) रखेगी। वहीं, इस फोन को गैलेक्सी अनपेक्ड इवेंट में पेश किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप के फीचर्स की जानकारी अब तक नहीं मिली है। उम्मीद की जा रही हैं कि यूजर्स को इस डिवाइस में गैलेक्सी फोल्ड जैसे स्पेसिफिकेशन मिलेंगे। हालांकि, असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।

    सैमसंग का सबसे बड़ा कार्यक्रम 'Unpacked 2020' 11 फरवरी से शुरू होने वाला है। माना जा रहा है कि इस इवेंट में कई लेटेस्ट स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी गैलेक्सी एस 20 प्लस और एस 11 को उतारेगी और इन दोनों स्मार्टफोन्स में पांच कैमरा मिलने की उम्मीद है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए एक्सीनॉस 990 चिपसेट भी दिया जा सकता है।

    सैमसंग ने इस फोन को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया था। फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले इनफिनिटी ओ सुपर एमोलेड है। देखने में यह फोन काफी हद तक गैलेक्सी नोट 10 लाइट की तरह ही है। इस फोन में 7 नैनोमीटर का प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज है। प्रोसेसर के मॉडल और कंपनी के बारे में फिलहाल कोई जानकारी मौजूद नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें