Samsung: भारत में सैमसंग गैलेक्सी Z Flip 5 और Z Fold 5 की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 18 Aug 2023 06:09 PM IST
सार

Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 में कस्टम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर है। दोनों फोल्डेबल फोन के साथ दमदार कैमरा सपोर्ट दिया गया है।

Samsung Galaxy Z Flip 5 and Galaxy Z Fold 5 sale start in india know price and offers
Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सैमसंग ने हाल ही में अपने लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन, Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 को भारत में लॉन्च किया है। अब इन फोन को भारत में खरीदारी के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। दोनों फोन में कस्टम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर है। दोनों फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन के साथ दमदार कैमरा और परफॉरमेंस का सपोर्ट दिया गया है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और इन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...

    Galaxy Z Fold 5 को क्रीम, आइसी ब्लू और फैंटम ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है । फोन 12 जीबी रैम के साथ आता है। इसके 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,54,999 रुपये, 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,64,999 रुपये और 1 टीबी स्टोरेज की कीमत 1,84,999 रुपये है। बता दें कि इसका आईसी ब्लू कलर केवल 1 टीबी स्टोरेज में ही आता है।

    Samsung Galaxy Z Flip 5 क्रीम, ग्रेफाइट, लावेंडर और मिंट कलर में मिलता है। इस फोन के साथ 8 जीबी रैम का सपोर्ट है। फोन के 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 99,999 रुपये और 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,09,999 रुपये है।

    दोनों फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, अमेजन इंडिया, फ्लिपकार्ट और देश भर के अन्य प्रमुख ई-कॉमर्स आउटलेट्स और रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

    सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 5 की खरीद पर ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक कार्ड पर 8,000 रुपये की तत्काल छूट और 5,000 का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। वहीं सैमसंग शॉप एप पर 2,000 रुपये कीमत का वेलकम वाउचर और 13,673 रुपये प्रति माह की शुरुआती कीमत के साथ नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें