Samsung Galaxy Z Flip 4 Review: एक कॉम्पैक्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
Sat, 03 Sep 2022 03:54 PM IST
सार

Samsung Galaxy Z Flip 4 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 89,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 94,999 रुपये रखी गई है। Samsung Galaxy Z Flip 4 को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए Samsung Galaxy Z Flip 4 क फुल रिव्यू जानते हैं....

विज्ञापन
Samsung Galaxy Z Flip 4 review in Hindi a best compact foldable phone
Samsung Galaxy Z Flip 4 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    Samsung Galaxy Unpacked 2022 में सैमसंग ने दो फोल्डेबल फोन के साथ दो स्मार्टवॉच और एक ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। Samsung Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 की प्री-बुकिंग ने भारत में एक लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। Samsung Galaxy Z Flip 4 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 89,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 94,999 रुपये रखी गई है। Samsung Galaxy Z Flip 4 को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए Samsung Galaxy Z Flip 4 क फुल रिव्यू जानते हैं....

    Samsung Galaxy Z Flip 4 Review: डिजाइन

    Samsung Galaxy Z Flip 4 Unboxing
    Samsung Galaxy Z Flip 4 Unboxing - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    डिजाइन को लेकर आपको Galaxy Z Flip 3 के मुकाबले Galaxy Z Flip 4 में कुछ ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। नए फोन के साथ अपग्रेडेड कैमरा और अपग्रेडेड परफॉर्मेंस आपको जरूर मिलेगी। फोन के साथ बॉक्स में आपको USB C-to-C केबल, सिम कार्ड इजेक्ट और यूजर मैनुअल मिलेगा। फोन के साथ चार्जर तो नहीं मिलता है लेकिन 25W की चार्जिंग का सपोर्ट जरूर मिलता है। यदि आप सैमसंग के इस फ्लिप फोन को पहली बार हाथ में ले रहे हैं तो आपको फोन थोड़ा लंबा लगेगा। बैक पैनल ग्लास का है और मैटे फिनिश के साथ आता है।

    विज्ञापन
    Samsung Galaxy Z Flip 4 Review: एक कॉम्पैक्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन

    यह फोन बोरा पर्पल, ग्रेफाइट और पिंक गोल्ड कलर में उपलब्ध है। Galaxy Z Flip 4 का एक Bespoke Edition भी है जिसमें आप फोन के कलर को अपने हिसाब से बदल सकते हैं। इसका कुल वजन 187 ग्राम है और यह महज 1.2mm पतला है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस का सपोर्ट है। हिंज को पहले के मुकाबले बेस्ट बनाया गया है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए फोन को IPX8 की रेटिंग भी मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Samsung Galaxy Z Flip 4 Review: एक कॉम्पैक्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन

    बैक पैनल ग्लास का है और मेटल का फ्रेम है। पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर है। नीचे की ओर टाईप-सी पोर्ट के अलावा स्पीकर ग्रिल है और ऊपर की ओर लेफ्ट में सिम कार्ड ट्रे है। बीच से फोन फ्लिप होता है। पीछे की ओर तीन कैमरे हैं और फ्रंट में इन डिस्प्ले कैमरा दिया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक पहले के मुकाबले Galaxy Z Flip 4 की बिल्ड क्वॉलिटी बेहतर है।

    Samsung Galaxy Z Flip 4 Review: डिस्प्ले

    Samsung Galaxy Z Flip 4 Review:
    Samsung Galaxy Z Flip 4 Review: - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Samsung Galaxy Z Flip 4 में 6.7 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 900 निट्स है। फोन को बीच से फ्लिप किया जा सकेगा। डिस्प्ले का क्रीज भी दिखता है। इससे इनकार नहीं किया जा सकता। पीछे की ओर भी एक 1.9 इंच की डिस्प्ले है जिसका इस्तेमाल नोटिफिकेशन और एप्स के लिए किया जा सकता है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ का भी सपोर्ट है। दोनों स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस की प्रोटेक्शन है।

    Samsung Galaxy Z Flip 4 Review: एक कॉम्पैक्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन

    फोन के साथ पहले वाले वर्जन के मुकाबले बेहतर टच मिलता है। आप गेमिंग भी कर सकते हैं लेकिन बड़ी स्क्रीन पर गेमिंग का मजा ही अलग होता है। मल्टीटास्किंग के लिए आप फ्लिप स्क्रीन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं और इसके लिए सेटिंग में विकल्प है।

    Samsung Galaxy Z Flip 4 Review: एक कॉम्पैक्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन

    इसके लिए खासतौर पर Flex मोड भी है। फ्लेक्स मोड लगभग सभी एप्स के लिए काम करता है। इनडोर और आउटडोर में डिस्प्ले को लेकर कोई समस्या नहीं है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें