Samsung Galaxy Z Flip 4, Galaxy Z Fold 4: 89,999 रुपये है शुरुआती कीमत, जानें सभी वेरियंट की प्राइस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 16 Aug 2022 11:22 AM IST
सार

Samsung Galaxy Z Flip 4 और Galaxy Z Fold 4 के लिए प्री-बुकिंग भी आज यानी 16 अगस्त से ही शुरू हो रही है। प्री-बुकिंग से ठीक पहले कंपनी ने दोनों फोन की कीमत की घोषणा की है। दोनों फोन को सैमसंग की ऑधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy Z Flip 4 Galaxy Z Fold 4 Price in India announced details here
Samsung Galaxy Z Flip 4, Galaxy Z Fold 4 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    सैमसंग ने Samsung Galaxy Z Flip 4 और Galaxy Z Fold 4 की भारतीय कीमत की घोषणा कर दी है। Samsung Galaxy Z Flip 4 और Galaxy Z Fold 4 के लिए प्री-बुकिंग भी आज यानी 16 अगस्त से ही शुरू हो रही है। प्री-बुकिंग से ठीक पहले कंपनी ने दोनों फोन की कीमत की घोषणा की है। दोनों फोन को सैमसंग की ऑधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। बता दें कि इन दोनों फोन को सैमसंग ने 10 अगस्त को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में ग्लोबली लॉन्च किया है। Samsung Galaxy Z Flip 4 और Samsung Galaxy Z Fold 4  दोनों फोन में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। Samsung Galaxy Z Flip 4 और Galaxy Z Fold 4 के सभी वेरियंट की कीमत और फीचर्स के बारे में...

    Samsung Galaxy Z Flip 4 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 89,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 94,999 रुपये रखी गई है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 4 के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,54,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,64,999 रुपये है। सैमसंग के इन दोनों फ्लैगशिप को बुक करने वाले ग्राहकों को 40,000 रुपये तक के फायदे मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी ने कहा है प्री-बुकिंग वाले ग्राहकों को 5,199 रुपये का एक्सक्लूसिव गिफ्ट मिलेगा। Galaxy Z Flip 4 Bespoke Edition के साथ ग्राहकों को फ्री में एक स्लिम कवर मिलेगा जिसकी कीमत 2,000 रुपये है। प्री-बुकिंग 17 अगस्त की आधी रात तक चलेगी।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy Z Fold 4: स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy Z Fold 4
    Samsung Galaxy Z Fold 4 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Samsung Galaxy Z Fold 4 में 7.6 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X इनफिनिटी फ्लेक्स प्राइमरी डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं दूसरी डिस्प्ले 6.2 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X इनफिनिटी ओ कवर डिस्प्ले है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1300 निट्स है। फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है, दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 10 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फ्रंट में दो कैमरे हैं जिनमें से एक 10 मेगापिक्सल का और दूसरा 4 मेगापिक्सल का है। फोन के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus+ का प्रोटेक्शन है। कैमरे के साथ 30x स्पेस जूम भी मिलेगा। सैमसंग के इस फोन में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4400mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 25W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके साथ वायरलेस चार्जिंग भी है। फोन के साथ 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें