Samsung Galaxy Watch 5, Galaxy Watch5 Pro: प्री-बुकिंग 16 अगस्त से होगी, कीमत का हुआ खुलासा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 12 Aug 2022 04:27 PM IST
सार

Samsung Galaxy Watch 5 की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है। इसके साथ तमाम बड़े बैंक के कार्ड के साथ 3,000 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा जिसके बाद इस वॉच की कीमत 24,999 रुपये हो जाएगी।

विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 5 Series Prebooking Announced in India price revealed
Samsung Galaxy Watch 5, Galaxy Watch 5 Pro - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सैमसंग ने अपनी नई स्मार्टवॉटच Samsung Galaxy Watch 5 और Galaxy Watch 5 Pro की प्री-बुकिंग का भारत के लिए एलान कर दिया है। Samsung Galaxy Watch 5, Galaxy Watch5 Pro की प्री-बुकिंग की तारीख के साथ-साथ कंपनी ने कीमत के बारे में भी जानकारी दी है। Galaxy Watch 5 और Galaxy Watch 5 Pro की प्री-बुकिंग 16 अगस्त से शुरू होगी।

    Samsung Galaxy Watch 5, Galaxy Watch 5 Pro की कीमत

    Galaxy Watch 5 की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है। इसके साथ तमाम बड़े बैंक के कार्ड के साथ 3,000 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा जिसके बाद इस वॉच की कीमत 24,999 रुपये हो जाएगी।

    विज्ञापन

    Galaxy Watch 5 Pro की शुरुआती कीमत 44,999 रुपये है और इसके साथ 5,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा जिसके बाद इसकी इफेक्टिव प्राइस 39,999 रुपये हो जाएगी। Galaxy Watch 5 सीरीज की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहक Galaxy Buds 2 तो महज 2,999 रुपये में खरीद सकेंगे, जबकि इसकी वास्तविक कीमत 11,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy Watch 5, Galaxy Watch 5 Pro की स्पेसिफिकेशन

    Galaxy Watch 5 सीरीज को इस बार बायोएक्टिव सेंसर के साथ पेश किया गया है जिसके साथ स्लीप मॉनिटरिंग से लेकर कई सारे हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स मिलते हैं। नई वॉच के साथ फॉल डिटेक्शन भी दिया गया है।

    इसके अलावा गैलेक्सी वॉच सीरीज 5 के साथ टाइटेनियम केस और सफायर क्रिस्टल ग्लास की प्रोटेक्शन है। Galaxy Watch 5 वॉच कमरे की लाइट, AC और स्मार्ट टीवी से अपने आप कनेक्ट हो जाएंगी। Samsung Galaxy Watch 5, Galaxy Watch5 Pro के साथ इस बार थर्मामीटर भी दिया गया है और दोनों वॉच में कॉलिंग के साथ ईसीजी का भी फीचर है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें