Samsung Galaxy Watch 5 Pro Review: एंड्रॉयड के लिए बेस्ट प्रीमियम स्मार्टवॉच
Galaxy Watch 5 Pro (45mm) के ब्लूटूथ वर्जन की कीमत 44,999 रुपये और LTE वर्जन की कीमत 49,999 रुपये है। Galaxy Watch 5 Pro को लेकर हमने 20 दिनों तक लगातार इस्तेमाल किया है। आइए जानते हैं कि क्या Galaxy Watch 5 Proवाकई एंड्रॉयड के लिए बेस्ट प्रीमियम स्मार्टवॉच है?

विस्तार
Samsung Galaxy Watch 5 Pro की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। Galaxy Watch 5 Pro को पिछले महीने ही कंपनी ने अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च किया है। Galaxy Watch 5 Pro सैमसंग की अब तक की सबसे बेस्ट स्मार्टवॉच है। खासियतों की बात करें तो Galaxy Watch 5 Pro के साथ सफायर ग्लास का इस्तेमाल हुआ है जो कि इस वक्त का सबसे मजबूत ग्लास है। Galaxy Watch 5 Pro की बॉडी टाइनटेनियम की है। Galaxy Watch 5 Pro (45mm) के ब्लूटूथ वर्जन की कीमत 44,999 रुपये और LTE वर्जन की कीमत 49,999 रुपये है। Galaxy Watch 5 Pro को लेकर हमने 20 दिनों तक लगातार इस्तेमाल किया है। आइए जानते हैं कि क्या Galaxy Watch 5 Proवाकई एंड्रॉयड के लिए बेस्ट प्रीमियम स्मार्टवॉच है?
Samsung Galaxy Watch 5 Pro Review: डिजाइन

Galaxy Watch 5 Pro के साथ सफायर क्रिस्टल ग्लास वाली डिस्प्ले मिलती है और यह वॉच सिर्फ एक ही साइज 45mm में उपलब्ध है। इसकी बॉडी टाइटेनियम की है। Galaxy Watch 5 Pro के साथ मिलने वाला बकल मार्केट ट्रेंड से बिलकुल अलग है और स्टाइलिश है। इसका बकल मैग्नेट के साथ आता है और इसे एक ही बार साइज करने की जरूरत है।

Galaxy Watch 5 Pro का बकल अच्छा है लेकिन यूज के दौरान हमें यह थोड़ा हेवी और मुश्किलभरा लगा। इस बकल को कंपनी ने ‘D-Buckle Sport Band’ नाम दिया है। बकल के साथ आने वाले सिलिकॉन स्ट्रैप की क्वॉलिटी बेस्ट है। इस बकल की मदद से यह वॉच किसी भी साइज की कलाई में फिट हो सकती है।

Galaxy Watch 5 Pro के राउंड वाले हिस्से को रोटेट नहीं किया जा सकता। इससे पहला वाले मॉडल में रोटेशन की सुविधा थी। Galaxy Watch 5 Pro के साथ दो बटन मिलते हैं जिनका इस्तेमाल आप होम पर जाने और नेविगेशन के लिए कर सकते हैं। बटन का इस्तेमाल Samsung Bixby वॉयस असिस्टेंट को एक्टिव करने के लिए भी किया जा सकता है।

Galaxy Watch 5 Pro के साथ सभी सेंसर नीचे की ओर दिए गए हैं जिनमें टेंपरेचर और ब्लड प्रेशर शामिल हैं, हालांकि दुःख की बात यह है कि इन दोनों सेंसर को भारत में फिलहाल इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। क्यों नहीं किया जा सकता, इस संबंध में सैमसंग ने जानकारी नहीं दी है।
Samsung Galaxy Watch 5 Pro Review: डिस्प्ले

Galaxy Watch 5 Pro के साथ एमोलेड डिस्प्ले मिलती है जिसका कलर शानदार है। टच रेस्पॉन्स को लेकर कोई समस्या नहीं है। Galaxy Watch 5 Pro की ब्राइटनेस के बारे में सैमसंग ने जानकारी नहीं दी है लेकिन आउटडोर या इनडोर में डिस्प्ले को लेकर रिव्यू के दौरान हमें कोई परेशानी नहीं हुई। Galaxy Watch 5 Pro के साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर भी मिलता है।
