Samsung Galaxy Watch 5 और Watch 5 pro भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Samsung Galaxy Watch 5 सीरीज में हार्टरेट, स्ट्रेस लेवल और SpO2 को नापने के लिए बायोएक्टिव सेंसर का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही वॉच में ECG और ब्लड प्रेशर मॉनिटर जैसे फीचर्स भी दिए गए है।

विस्तार
सैमसंग ने आज यानी 10 अगस्त को अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2022 में स्मार्ट वॉच सीरीज 5 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत सैमसंग ने Samsung Galaxy Watch 5 और Galaxy Watch 5 Pro को मार्केट में पेश किया है। सैमसंग के इस मेगा इवेंट में स्मार्टवॉच के साथ Samsung Galaxy Z Fold 4, Galaxy Z Flip 4 और Samsung Galaxy Buds 2 Pro को भी लॉन्च किया गया है। Samsung Galaxy Watch 5 सीरीज में हार्टरेट, स्ट्रेस लेवल और SpO2 को नापने के लिए बायोएक्टिव सेंसर का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही वॉच में ECG और ब्लड प्रेशर मॉनिटर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। चलिए वॉच के अन्य फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जानते हैं।
Samsung Galaxy Watch 5 सीरीज की कीमत

सैमसंग ने Samsung Galaxy Watch 5 (40mm) को तीन कलर ऑप्शन ग्रेफाइट, पिंक गोल्ड और सिल्वर में लॉन्च किया है। इस वॉच के ब्लूटूथ वेरियंट को 279 डॉलर (करीब 22,100 रुपये ) और LTE वेरियंट को 329 डॉलर (करीब 26,100 रुपये ) की कीमत पर खरीदा जा सकता है। जबकि Samsung Galaxy Watch 5 (44mm) को ग्रेफाइट, स्फीयर और सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। कंपनी ने अब तक इस मॉडल की कीमत का खुलासा नहीं किया है।
Samsung Galaxy Watch 5 pro को दो कलर ब्लैक टाइटेनियम और ग्रे टाइटेनियम में लॉन्च किया गया है। इस वॉच के ब्लूटूथ वेरियंट को 449 डॉलर (करीब 35,600 रुपये) और LTE वेरियंट को 499 डॉलर (करीब 39,600 रुपये) की कीमत पर खरीदा जा सकता है। दोनों वॉच कंपनी की ऑफिशियल साइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं, इन्हें 26 अगस्त से खरीदा जा सकेगा।
Samsung Galaxy Watch 5 Pro की स्पेसिफिकेशन

सैमसंग की इस वॉच को WearOS 3.5 आधारित One UI Watch 4.5 के साथ पेश किया गया है। इस वॉच में 1.4 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जो 450x450 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। साथ में Galaxy Watch 5 Pro में ऑलवेज ऑन डिस्प्ले का फीचर्स मिलता है। Samsung Galaxy Watch 5 Pro में डुअल कोर Exynos W920 प्रोसेसर, 1.5 जीबी की रैम के साथ 16 जीबी की स्टोरेज मिलती है।
वॉच में टाइटेनियन केस डिजाइन के साथ डी-बकल स्पोर्ट्स बैंड मिलता है। वॉच में सैमसंग का बायोएक्टिव सेंसर, टेंपरेचर सेंसर, कम्पास और लाइट सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही वॉच में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.2, NFC और GPS दिया गया है। वॉच में 590mAh की बैटरी भी दी गई है। कंपनी का दावा है कि वॉच 8 मिनट की चार्जिंग में 8 घंटे नींद को ट्रैक कर सकती है। Samsung Galaxy Watch 5 Pro में वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग भी मिलती है। वॉच का वजन 46.5 ग्राम है।