सैमसंग गैलेक्सी वॉच 3 और गैलेक्सी बड्स लाइव भारत में लॉन्च, जानें कीमत
गैलेक्सी वॉच 3 की शुरुआती कीमत 29,999 रुपयेवाई-फाई और 4जी का है सपोर्टगैलेक्सी बड्स लाइव की बैटरी चलेगी 29 घंटे

विस्तार
सैमसंग ने अपनी नई स्मार्टवॉच Samsung Galaxy Watch 3 और बड्स Samsung Galaxy Buds Live को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों डिवाइस को पांच अगस्त को हुए गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में गैलेक्सी नोच 20 सीरीज के साथ लॉन्च किया गया था।
Samsung Galaxy Watch 3, Samsung Galaxy Buds Live की कीमत
गैलेक्सी वॉच 3 को भारत में कई वेरियंट में पेश किया गया है। गैलेक्सी वॉच 3 41mm मायस्टिक ब्रोंज और मायस्टिक सिल्वर कलर वेरियंट में, 45mm मायस्टिक सिल्वर और मायस्टिक ब्लैक में मिलेगा। वहीं 41mm वेरियंट जिसमें वाई-वाई का सपोर्ट है उसकी कीमत 29,990 रुपये है, जबकि 4जी वेरियंट की कीमत 34,490 रुपये है।
45mm वाई-फाई वेरियंट की कीमत 32,990 रुपये और 4जी वेरियंट की 38,990 रुपये है। गैलेक्सी वॉच 3 के सभी वेरियंट की बिक्री 27 अगस्त से होगी। Samsung Galaxy Buds Live की कीमत 14,990 रुपये है और यह मायस्टिक ब्लैक, मायस्टिक ब्रोंज और मायस्टिक व्हाइट कलर वेरियंट में मिलेगा। इसकी बिक्री 25 अगस्त से होगी।
डिवाइस के साथ कंपनी प्री-बुकिंग ऑफर भी दे रही है। गैलेक्सी बड्स लाइव के साथ 10,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। यह छूट 17-26 अगस्त के बीच ही मिलेगा। गैलेक्सी वॉच 3 के 41mm वाई-फाई मॉडल पर 4,500 रुपये का कैशबैक, 45mm मॉडल पर 5,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। यह कैशबैक ऑफर 20-26 अगस्त के बीच ही मिलेगा।
Samsung Galaxy Watch 3 की स्पेसिफिकेशन

इस वॉच में Tizen आधारित वियरेबल ओएस OS 5.5 है। इसके अलावा इसमें 1.2 इंच की सर्कुलर सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। 45एमएम वाले वेरियंट में 1.4 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इस स्मार्टवॉच में सैमसंग का डुअल कोर Exynos 9110 प्रोसेसर, Mali-T720 जीपीयू, 1 जीबी रैम और 8 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वॉच में वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 रेटिंग मिली है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 5.0, ई-सिम और 4जी का सपोर्ट है। 41एमएम में 247mAh की और 45एमएम में 340mAh की बैटरी दी गई है। वॉच में ऑक्सीजन सेचुरेशन के लिए (SpO2) सेंसर है जिसका अपडेट बाद में मिलेगा।
Samsung Galaxy Buds Live की स्पेसिफिकेशन
सैमसंग के इस ट्रू वायरलेस ईयरबड्स में 12mm का ड्राइवर है जिसके साथ AKG की ट्यूनिंग है। शानदार कॉलिंग के लिए इसमें तीन माइक्रोफोन दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। साथ ही इसमें न्वाइज कैंसिलेशन का सपोर्ट है। प्रत्येक बड्स में 60mAh की बैटरी है और केस में 472mAh की बैटरी है। चार्जिंग के लिए टाईप-सी पोर्ट है। बैटरी को लेकर 29 घंटे के बैकअप का दावा है। इसमें फास्ट चार्जिंग, IPX2 रेटिंग और सैमसंग बिक्सबी वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट है। इसमें वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है।