सैमसंग के नए स्मार्टफोन लॉन्च इवेंट की तारीख तय: गैलेक्सी S26 पर सभी की नजर, देखने को मिल सकते हैं ये बदलाव

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Wed, 11 Feb 2026 02:23 PM IST
सार

Samsung Galaxy Unpacked 2026:

सैमसंग ने 25 फरवरी को सैन फ्रांसिस्को में होने वाले अपने बड़े इवेंट 'गैलेक्सी अनपैक्ड 2026' की घोषणा कर दी है। इस बहुप्रतीक्षित इवेंट में गैलेक्सी S26 सीरीज लॉन्च होने की उम्मीद है। इस बार कंपनी का खास फोकस एआई फीचर्स पर रहेगा, जिससे फोन का इस्तेमाल और ज्यादा स्मार्ट और आसान हो सके।

विज्ञापन
Samsung Galaxy Unpacked 2026 Event Date Announced
सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2026 (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सैमसंग

    विस्तार

    सैमसंग ने अपने अगले बड़े इवेंट 'गैलेक्सी अनपैक्ड' के लिए सबको न्योता दे दिया है। यह प्रोग्राम 25 फरवरी को सैन फ्रांसिस्को में होगा। ये सैमसंग का वर्ष 2026 का पहला सबसे बड़ा स्मार्टफोन लॉन्च होगा। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी यहां अपने बहुप्रतीक्षित नए स्मार्टफोन गैलेक्सी S26 सीरीज को पेश कर सकती है। इस बार भी सैमसंग का पूरा जोर एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर है। कंपनी का कहना है कि ये नए फोन आपके रोज के कामों को बहुत आसान बना देंगे और इन्हें इस्तेमाल करना पहले से कहीं ज्यादा मजेदार होगा।

    इवेंट में किन स्मार्टफोन्स से पर्दा उठा सकती है कंपनी?

    हालांकि सैमसंग ने हार्डवेयर के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी है लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इवेंट में तीन मुख्य मॉडल पेश किए जा सकते हैं:

    विज्ञापन

    गैलेक्सी S26गैलेक्सी S26 प्लसगैलेक्सी S26 अल्ट्रा

    इन फोन्स में बेहतर कैमरा सेटअप, शक्तिशाली प्रोसेसर और अपग्रेड किए गए AI फीचर्स मिलने की उम्मीद है। विशेष रूप से S26 अल्ट्रा में प्राइवेसी फीचर्स और बेहतर डिस्प्ले तकनीक देखने को मिल सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    क्या-क्या हो रहा है लॉन्च?

    लीक्स की मानें तो इन स्मार्टफोन्स की प्री-सेल 5 मार्च से 10 मार्च के बीच चलेगी और 11 मार्च से ये सभी के लिए बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। स्मार्टफोन के अलावा सैमसंग इस इवेंट में अपनी नई ऑडियो सीरीज गैलेक्सी बड्स 4 और गैलेक्सी बड्स 4 प्रो को भी पेश कर सकता है।

    प्राइवेसी डिस्प्ले टेकनोलॉजी पर रहेगी विशेष नजर

    सैमसंग के नए गैलेक्सी S26 अल्ट्रा की सबसे खास बात इसका 'प्राइवेसी डिस्प्ले' फीचर है। इससे आप अपनी स्क्रीन के कुछ हिस्सों को दूसरों से छिपा सकते हैं। उदाहरण के लिए मान लीजिए आप बस या ट्रेन में सफर कर रहे हैं तो आप अपनी सेटिंग्स ऐसी कर सकते हैं कि पास बैठे व्यक्ति को आपके मैसेज या नोटिफिकेशन दिखाई न दें। इसका असली मकसद आपकी निजी जानकारी को सुरक्षित रखना है ताकि भीड़भाड़ वाली जगह पर कोई आपकी स्क्रीन में झांक के आपकी निजी चीजें को न देख सके।

    गैलेक्सी S26 में दमदार प्रोसेसर और बैटरी

    रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार गैलेक्सी S26 के सबसे महंगे मॉडल में अलग-अलग देशों के हिसाब से अलग प्रोसेसर मिल सकते हैं। जहां अमेरिका और चीन में इसे क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन इलीट जेन 5 चिपसेट के साथ उतारा जाएगा। वहीं भारत और बाकी देशों में सैमसंग अपना खुद का एक्सीनॉस 2600 प्रोसेसर दे सकता है। वैसे तो पहले स्नैपड्रैगन को ज्यादा दमदार माना जाता था लेकिन अब सैमसंग के एक्सीनॉस चिप भी उसे कड़ी टक्कर दे रहे हैं। पावर के मामले में भी यह फोन पीछे नहीं रहेगा क्योंकि इसमें 5,100 mAh की बड़ी बैटरी होगी जो 60W की तेज चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

    नए अंदाज में नजर आएगा गैलेक्सी बड्स 4

    सैमसंग सिर्फ फोन ही नहीं बल्कि अपने नए वायरलेस ईयरबड्स गैलेक्सी बड्स 4 भी लॉन्च कर सकता है। इस बार कंपनी इनके लुक और डिजाइन को काफी बदलने वाली है क्योंकि पुराने बड्स देखने में काफी हद तक एपल के एयरपॉड्स जैसे लगते थे जिसकी वजह से उनकी बहुत तुलना की जाती थी।

    इवेंट का समय और ऑफर्स

    यह इवेंट भारतीय समय के मुताबिक रात 11:30 बजे शुरू होगा जिसे आप सैमसंग की वेबसाइट या उनके यूट्यूब चैनल पर घर बैठे लाइव देख सकते हैं। सैमसंग ने ग्राहकों के लिए कुछ शानदार ऑफर्स भी निकाले हैं:

    ₹2,500 का फायदा:

    अगर आप सिर्फ सैमसंग की साइट पर जाकर अपना नाम रजिस्टर कर देते हैं तो आपको करीब 2,500 रुपये का डिस्काउंट वाउचर मिलेगा। इसे आप सैमसंग का कोई भी सामान खरीदने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यूजर्स 999 रुपये में अपना फोन रिजर्व कर सकते हैं।₹12,500 का फायदा:अगर आप रजिस्टर करने के बाद नया फोन प्री-ऑर्डर भी करते हैं, तो यह फायदा बढ़कर करीब 12,500 रुपये हो जाएगा। खास बात यह है कि इसके लिए आपको अपना पुराना फोन देने या एक्सचेंज करने की भी जरूरत नहीं है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें