सैमसंग लवर्स हो जाएं तैयार, आ रहे हैं शानदार AI गैजेट्स: इवेंट की तारीख का एलान; कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Fri, 17 Jul 2026 10:17 AM IST
सार

Galaxy Unpacked:

सैमसंग लवर्स का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। कंपनी ने Galaxy Unpacked 2026 इवेंट की तारीख का एलान कर दिया है, इस इवेंट में Galaxy Z Fold 8, Flip 8, दो नई प्रीमियम गैलेक्सी वॉच और पहली बार सैमसंग के AI संचालित स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च होने की संभावना है।इवेंट कब होगा? समय क्या है? लॉन्च होने वाले सभी छह संभावित प्रोडक्ट्स की लिस्ट और आप कैसे अपने पसंदीदा गैलेक्सी डिवाइस को प्री-रिजर्व कर सकते हैं? यहां जानिए सब कुछ...

विज्ञापन
Samsung Galaxy Unpacked 2026 Announced: When, Where, How Watch This Launch
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    Samsung Galaxy Unpacked 2026:

    सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर अपने गैलेक्सी अनपैक्ड 2026 इवेंट की तारीख का एलान कर दिया है। कंपनी की ओर से जारी एक टीजर वीडियो के जरिए 22 जुलाई 2026 की घोषणा की। टीजर में एक टिकट दिखाई देता है, जिस पर A New Shape Unfolds (एक नया आकार सामने आता है) लिखा है। यह टिकट धीरे-धीरे एक बॉक्स के रूप में खुलता है, जिसमें चार सितारों वाला गैलेक्सी एआई (Galaxy AI) लोगो चमकता हुआ नजर आता है। इस टिकट की चौड़ाई से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि नए फोल्डेबल फोन्स इस बार पहले से बिल्कुल अलग, स्लिम और चौड़े आस्पेक्ट रेशियो के साथ दस्तक दे सकते हैं।

    Get ready to unfold a new shape!
    Get ready to unfold a new shape!

    Pre-reserve Your Galaxy Device:ग्राहकों के लिए शुरू हुई बुकिंग

    Samsung Launch Event:कब और कहां देखें लाइव?

    अगर आप इस इवेंट का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं, तो आपको बता दें यह इवेंट इस बार 22 जुलाई 2026 को यूनाइटेड किंगडम के लंदन में आयोजित किया जाएगा।भारत के समय के अनुसार यह शाम छह बजे से शुरू होगा।इस इवेंट को आप सैमसंग के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव घर बैठे देख सकते हैं।

    विज्ञापन
    लॉन्च होने वाली संभावित प्रोडक्ट्स
    लॉन्च होने वाली संभावित प्रोडक्ट्स - फोटो : एआई जनरेटेड

    Samsung Upcoming Products: इवेंट में किन डिवाइसेस से उठेगा पर्दा?

    इस बार कंपनी अपने फैन्स के लिए सिर्फ फोन्स ही नहीं, बल्कि कई वियरेबल्स और फ्येचरिस्टिक गैजेट्स लाने की तैयारी में है। फिलहाल सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार आइए जानते हैं कि किन डिवाइसेस से पर्दा उठ सकता है और उन प्रोडक्ट्स की खासियत क्या है...

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    1. Galaxy Z Fold 8

    यह गैलेक्सी जेड फोल्ड तो इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र बनने वाला है। अफवाहे हैं कि इस बार इसे पुराने मॉडल्स की तुलना में थोड़ा छोटा लेकिन चौड़े आस्पेक्ट रेशियो वाले डिस्प्ले के साथ उतारा जा सकता है, जिससे इसे इस्तेमाल करना और आसान होगा। इसमें हल्का डिजाइन, डुअल रियर कैमरा सेटअप और 4,800mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। हालांकि यह सच है या नहीं, ये तो 22 जुलाई को ही पता चलेगा।

    2. Galaxy Z Fold 8 Ultra

    अगर आप भी लंबे से समय से ऐसा स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, जिसमें आपको फीचर्स के साथ कोई समझौता न करना पड़े, सैमसंग का यह प्रीमियम और फीचर लोडेड फोल्डेबल फोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें शानदार फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी। खास बात यह है कि इसकी साइज और वजन काफी हद तक पिछले Galaxy Z Fold 7 के बराबर ही रहने वाली है।

    3. Galaxy Z Flip 8

    स्टाइलिश क्लैमशेल डिजाइन चाहने वालो को यह फोन काफी पसंद आ सकता है। कहा जा रहा है कि पिछले मॉडल की तुलना में इसका डिजाइन काफी पतला और हल्का होने वाला है। हालांकि इसका डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी कैपेसिटी पहले जैसी ही रहने की उम्मीद है, लेकिन इस बार इसमें ज्यादा फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।

    4. Galaxy Watch 9

    स्वास्थ्य और फिटनेस प्रेमियों के लिए यह एक बेहतरीन वॉच साबित हो सकती है। इसका बाहरी डिजाइन भले ही पिछले साल की गैलेक्सी वॉच 8 जैसा हो, लेकिन आंतरिक सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर इसमें कई एडवांस्ड हेल्थ ट्रैकिंग, मेडिकल ग्रेड सेंसर और वेलनेस फीचर्स जोड़े जा रहे हैं।

    5. Galaxy Watch Ultra 2

    एडवेंचर लवर्स के लिए आ रही इस रग्ड स्मार्टवॉच में पहले से काफी बेहतर और प्रीमियम डिजाइन देखने को मिल सकती है। परफॉर्मेंस को बूस्ट करने के लिए इसमें सुपर-फास्ट स्नैपड्रैगन वियर इलाइट (Snapdragon Wear Elite प्रोसेसर) तेज धूप में भी साफ दिखने वाली सुपर ब्राइट स्क्रीन और लंबे बैकअप के लिए 800mAh की विशाल बैटरी दी जा सकती है।

    6. Galaxy Glasses

    यह सैमसंग का पहला एआई स्मार्ट ग्लासेस और सबसे अनोखा प्रोडक्ट हो सकता है। हालांकि सैमसंग ने जेंटल मॉन्स्टर (Gentle Monster) और वार्बी पार्कर (Warby Parker) के साथ पार्टनरशिप में अपने एआई स्मार्ट ग्लासेस के डिजाइन्स को पहले ही शोकेस किया है।ये स्मार्ट ग्लासेस गूगल के नए एंड्रॉयड XR ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेंगे और इनमें इन-बिल्ट गूगल जेमिनी एआई का सपोर्ट मिलेगा। इस इवेंट में इसके स्पेसिफिकेशन्स और उपलब्धता को लेकर विस्तार से जानकारी दी जा सकती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें