Samsung Galaxy Unpacked 2022: आज है सैमसंग का मेगा इवेंट, क्या-क्या हैं उम्मीदें, ऐसे देखें लाइव
Samsung Galaxy Z Fold 4 को लेकर खबर है कि इसमें 7.6 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X इनफिनिटी फ्लेक्स प्राइमरी डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। वहीं दूसरी डिस्प्ले 6.2 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X इनफिनिटी ओ कवर डिस्प्ले होगी।

विस्तार
सैमसंग का आज यानी 10 अगस्त को मेगा इवेंट होने जा रहा है। हर बार की तरह भी इस साल भी इस इवेंट का नाम गैलेक्सी अनपैक्ड (Samsung Galaxy Unpacked 2022) ही है। सैमसंग के इस इवेंट में Samsung Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 जैसे दो बड़े फ्लैगशिप की लॉन्चिंग होने वाली है। ये दोनों फोन फोल्डेबल होंगे जो कि Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 का अपग्रेडेड वर्जन होंगे। Samsung का इवेंट आज शाम को 6.30 बजे शुरू होगा जिसे आप सैमसंग के यूट्यूब चैनल के अलावा सोशल मीडिया हैंडल और सैमसंग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
Samsung Galaxy Unpacked 2022 event: कौन-कौन से प्रोडक्ट होंगे लॉन्च, क्या हैं संभावित कीमतें
लीक रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy Z Fold 4 के 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,799 यूरो यानी करीब 1,46,400 रुपये होगी। वहीं 512 जीबी की कीमत 1,919 यूरो यानी करीब 1,56,200 रुपये बताई जा रही है। Galaxy Z Flip 4 के 128 जीबी वेरियंट की कीमत 1,109 यूरो यानी करीब 90,300 रुपये हो सकती है। वहीं इस फोन के 256 जीबी मॉडल की कीमत 1,169 यूरो यानी करीब 95,100 रुपये बताई जा रही है.
Samsung Galaxy Watch 5 (40mm) की शुरुआती कीमत 299 यूरो यानी करीब 24,300 रुपये हो सकती है। वहीं Galaxy Watch 5 Pro (45mm) की शुरुआती कीमत 469 यूरो यानी करीब 38,200 रुपये हो सकती है। एक नई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy Buds 2 Pro की कीमत 230 डॉलर यानी करीब 18,300 रुपये हो सकती है।
Samsung Galaxy Z Fold 4 को लेकर खबर है कि इसमें 7.6 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X इनफिनिटी फ्लेक्स प्राइमरी डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। वहीं दूसरी डिस्प्ले 6.2 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X इनफिनिटी ओ कवर डिस्प्ले होगी। फोन में तीन रियर कैमरे होंगे जिसके साथ एलईडी फ्लैश लाइट भी होगी। इस फोन में अंडर डिस्प्ले कैमरा भी मिलेगा। फोन के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus+ का प्रोटेक्शन मिलेगा।
Samsung Galaxy Z Flip 4 में 6.7 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। फोन के साथ स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 512 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। Galaxy Z Flip 4 के साथ 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा और इसे चार कलर्स में पेश किया जाएगा।