Galaxy Unpacked 2022: 10 अगस्त को होगा सैमसंग का मेगा इवेंट, लॉन्च होंगे ये प्रोडक्ट
सैमसंग के इस मेगा इवेंट में Galaxy Fold 4 और Flip 4 के अलावा Galaxy Watch 5 और Galaxy Watch 5 Pro की लॉन्चिंग होगी, हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट के बारे में जानकारी नहीं दी है।

विस्तार
Samsung ने अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2022 (Galaxy Unpacked 2022) का एलान कर दिया है। सैमसंग का गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2022. 10 अगस्त को होगा। इवेंट का आयोजन वर्चुअल होगा और इसका प्रसारण सैमसंग के सोशल मीडिया हैंडल पर शाम को 6.30 बजे से होगा।
सैमसंग के इस मेगा इवेंट में Galaxy Fold 4 और Flip 4 के अलावा Galaxy Watch 5 और Galaxy Watch 5 Pro की लॉन्चिंग होगी, हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट के बारे में जानकारी नहीं दी है लेकिन ट्रेलर को देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि कौन-कौन से प्रोडक्ट लॉन्च होंगे।
Samsung की अपकमिंग स्मार्टवॉच को लेकर खबर है कि नई वॉच में रोटेटिंग डायल नहीं मिलेगा। Galaxy Fold 4 और Flip 4 को लेकर कहा जा रहा है कि इन दोनों फोन की डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इनकी डिजाइन गैलेक्सी फोल्ड 3 और गैलेक्सी फ्लिप 4 जैसी ही होगी। सैमसंग ने इवेंट को लेकर ट्विटर हैंडल पर एक पजल भी शेयर किया है।
अभी तक सामने आई लीक रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy Z Fold 4 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस मिलेगा जिसके साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल और 3x Zoom सेंसर भी होगा। फोन में 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी मिलेगा। Galaxy Z Fold 4 को 512 जीबी तक की स्टोरेज के साथ पेश किजा जाएगा।