Samsung Galaxy Tab A8: अमेजन पर लिस्ट हुआ टैब, जल्द होगी लॉन्चिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 28 Dec 2021 05:11 PM IST
सार

यूरोप में टैब के 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 229 यूरो यानी करीब 19,300 है। वहीं 4 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज के साथ LTE मॉडल की कीमत 359 यूरो यानी करीब 30,300 रुपये है।

विज्ञापन
samsung galaxy tab a8 will launch in India soon sale amazon price specification gadget news in hindi
Samsung Galaxy Tab A8 - फोटो : AMAZON

    विस्तार

    Samsung Galaxy Tab A8 टैब की भारत में लॉन्चिंग जल्द होने वाली है। कंपनी ने लॉन्चिंग तारीख के बारे में जानकारी नहीं दी है, लेकिन अमेजन इंडिया पर फोन पर लिस्ट कर दिया है। ऐसे में यह भी साफ हो गया है कि टैब की बिक्री अमेजन से ही होगी। इससे पहले सैमसंग इंडिया की साइट पर भी टैब का सपोर्ट पेज लाइव हुआ था। Galaxy Tab A8 को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया है। इसमें 10.5 इंच की TFT डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें क्वॉड स्पीकर दिया गया है।

    Samsung Galaxy Tab A8 की कीमत

    Samsung Galaxy Tab A8 की लिस्ट से कीमत की जानकारी नहीं मिली है लेकिन टैब को पहले यूरोप में लॉन्च किया गया है। यूरोप में टैब के 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 229 यूरो यानी करीब 19,300 है। वहीं 4 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज के साथ LTE मॉडल की कीमत 359 यूरो यानी करीब 30,300 रुपये है।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy Tab A8 की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy Tab A8 में 10.5 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1200 पिक्सल है। इसमें One UI दिया गया है। इसके अलावा स्प्लिट स्क्रीन की भी सुविधा है यानी दो स्क्रीन को आप एक साथ एक्सेस कर सकेंगे। इसमें चार स्पीकर हैं जिनके साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy Tab A8 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो सैमसंग के इस टैब में फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं रियर पैनल पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। टैबलेट को फेस आईडी से अनलॉक किया जा सकता है। इसे 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी में खरीदा जा सकेगा। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा।

    Samsung Galaxy Tab A8 की बैटरी

    इसमें 2.0GHz का प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम है। टैब में 7040mAh की बैटरी है जिसके साथ 15W की टाईप-सी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5mm का ऑडियो जैक है। इसके साथ दो महीने के लिए ग्राहकों को YouTube Premium का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें