Samsung Galaxy Tab A7 Lite Review: कैसा है सैमसंग का सबसे सस्ता टैबलेट, सिम कार्ड भी कर सकेंगे इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
Wed, 21 Jul 2021 06:00 PM IST
सार

Samsung Galaxy Tab A7 Lite के 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज मॉडल और LTE वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं Wi-Fi मॉडल की कीमत 11,999 रुपये है। इस टैब को ग्रे और सिल्वर कलर में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy Tab A7 Lite Review in Hindi price in India specifications and more
Samsung Galaxy Tab A7 Lite Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    सैमसंग ने हाल ही में भारतीय बाजा में अपने दो नए टैबलेट पेश किए हैं जिनमें Samsung Galaxy Tab S7 FE और Galaxy Tab A7 Lite शामिल हैं। इनमें से Galaxy Tab A7 Lite सैमसंग का भारतीय बाजार में अब तक का सबसे सस्ता टैबलेट है। Samsung Galaxy Tab A7 Lite के 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज मॉडल और LTE वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं Wi-Fi मॉडल की कीमत 11,999 रुपये है। इस टैब को ग्रे और सिल्वर कलर में खरीदा जा सकता है। Galaxy Tab A7 Lite को ऑनलाइन क्लासेज और बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है Galaxy Tab A7 Lite?

    Samsung Galaxy Tab A7 Lite Review: कैसा है सैमसंग का सबसे सस्ता टैबलेट, सिम कार्ड भी कर सकेंगे इस्तेमाल

    Samsung Galaxy Tab A7 Lite Review: स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy Tab A7 Lite में एंड्रॉयड 11 आधारित One UI Core 3.1 है। इस टैब में 8.7 इंच की WXGA+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1340x800 पिक्सल है। टैब में ऑक्टकोर प्रोसेसर है जो कि मीडियाटेक हीलियो P22T (MT8786T) है। इस टैब में 3 जीबी रैम और 32 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। Galaxy Tab A7 Lite में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5, GPS, USB टाईप-सी और 3.5mm का हेडफोन जैक है। इसमें 5100mAh की बैटरी है जो कि 15W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, हालांकि फास्ट चार्जर आपको अलग से खरीदना होगा।

    विज्ञापन
    Samsung Galaxy Tab A7 Lite Review: कैसा है सैमसंग का सबसे सस्ता टैबलेट, सिम कार्ड भी कर सकेंगे इस्तेमाल

    Samsung Galaxy Tab A7 Lite Review: डिजाइन

    Galaxy Tab A7 Lite की डिजाइन आइडियल और कॉम्पैक्ट है। इसके साथ आपको 8.7 इंच की डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले के किनारे प्लैट हैं। डिस्प्ले की स्टाइल डॉट नॉच है। सिम कार्ड ट्रे को लेफ्ट में, जबकि पावर और वॉल्यूम बटन को राइट में जगह मिली है। नीचे की ओर स्पीकर ग्रिल, टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। एक स्पीकर ऊपर की ओर भी है। Galaxy Tab A7 Lite में काफी ठीक-ठाक बेजल मिलता है। ऊपर और नीचे की ओर बेजल थोड़ा ज्यादा है, जबकि लेफ्ट और राइट में कम बेजल है। पीछे की ओर लेफ्ट में ऊपर सिंगल कैमरा सेटअप है जिसके साथ फ्लैश लाइट नहीं दी गई है। फ्रंट में फ्लैश लाइट नहीं मिलेगी और वैसे भी टैबलेट फोटोग्राफी के लिए नहीं होते हैं। Galaxy Tab A7 Lite के वाई-फाई मॉडल का वजन 366 ग्राम और एलटीई का 371 ग्राम है। डिजाइन के मामले में यह टैब अच्छा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Samsung Galaxy Tab A7 Lite Review: कैसा है सैमसंग का सबसे सस्ता टैबलेट, सिम कार्ड भी कर सकेंगे इस्तेमाल

    Samsung Galaxy Tab A7 Lite Review: डिस्प्ले

    Galaxy Tab A7 Lite के साथ 8.7 इंच की WXGA+ डिस्प्ले मिलती है, ऐसे में एमोलेड डिस्प्ले की कमी खलती है, क्योंकि सैमसंग से बजट प्रोडक्ट में भी एमोलेड डिस्प्ले की उम्मीद रहती है। वैसे WXGA+ डिस्प्ले के साथ आपको परेशानी नहीं होगी, हां, कलर्स की कमी थोड़ी जरूर नजर आती है। टच स्मूथ है और स्क्रॉलिंग में कोई समस्या नहीं है। यदि आप वीडियो देखने और ऑनलाइन क्लास के लिए Samsung Galaxy Tab A7 खरीदते हैं तो यह आपको निराश नहीं करेगा।

    Samsung Galaxy Tab A7 Lite Review: कैसा है सैमसंग का सबसे सस्ता टैबलेट, सिम कार्ड भी कर सकेंगे इस्तेमाल

    Samsung Galaxy Tab A7 Lite Review: परफॉर्मेंस

    Samsung Galaxy Tab A7 Lite में एंड्रॉयड 11 आधारित One UI Core 3.1 है। टैब में ऑक्टकोर प्रोसेसर है जो कि मीडियाटेक हीलियो P22T (MT8786T) है। इस टैब में 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से आप 1टीबी तक बढ़ा सकते हैं। वीडियो स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन क्लास के लिए यह एक बढ़िया टैबलेट है, हालांकि हेवी गेमिंग के मामले में यह टैब आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। मल्टीटैब स्विचिंग के दौरान टैब थोड़ा स्लो हो जाता है। यदि आप हल्के गेमिंग और ऑनलाइन क्लास के लिए गैलेक्सी टैब ए7 लाइट को खरीदते हैं तो परफॉर्मेंस के मामले में आपको निराश हाथ नहीं लगेगी। इसके साथ किड्स मोड भी मिलता है। किंडल की जगह आप इस टैब का अच्छे से इस्तेमाल कर सकते हैं।

    Samsung Galaxy Tab A7 Lite Review: कैसा है सैमसंग का सबसे सस्ता टैबलेट, सिम कार्ड भी कर सकेंगे इस्तेमाल

    Samsung Galaxy Tab A7 Lite Review: कैमरा

    कैमरे की बात करें तो Galaxy Tab A7 Lite में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट में 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ पोट्रेट मोड मिलता है। 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शानदार तो नहीं कहा जाएगा लेकिन वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन क्लास के लिए काफी है। 8 मेगापिक्सल वाले रियर कैमरे से पर्याप्त रौशनी में अच्छी तस्वीरें क्लिक की जा सकती हैं। रियर कैमरे से आप फुल एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

    Samsung Galaxy Tab A7 Lite Review: कैसा है सैमसंग का सबसे सस्ता टैबलेट, सिम कार्ड भी कर सकेंगे इस्तेमाल
    Samsung Galaxy Tab A7 Lite Review: कैसा है सैमसंग का सबसे सस्ता टैबलेट, सिम कार्ड भी कर सकेंगे इस्तेमाल
    Samsung Galaxy Tab A7 Lite Review: कैसा है सैमसंग का सबसे सस्ता टैबलेट, सिम कार्ड भी कर सकेंगे इस्तेमाल

    Samsung Galaxy Tab A7 Lite Review: बैटरी

    बैटरी के मामले में Galaxy Tab A7 Lite जबरदस्त है। इसमें दी गई 5100mAh की बैटरी पूरे दिन आपका साथ देती है, हालांकि फास्ट चार्जिंग की कमी खलती है। हेवी इस्तेमाल पर बैटरी थोड़ी तेजी से खत्म होती है हालांकि कंपनी इसे अपडेट के जरिए ठीक कर सकती है।

    Samsung Galaxy Tab A7 Lite Review: कैसा है सैमसंग का सबसे सस्ता टैबलेट, सिम कार्ड भी कर सकेंगे इस्तेमाल
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें