सैमसंग के इस फोन पर मिल रही है 27,910 रुपये की छूट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 06 Oct 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy S8 Price drop in India to Rs 29,990 During Festive Season
Samsung Galaxy S8

    सैमसंग ने पिछले साल भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस8 को लांच किया था। भारत में लांचिंग के समय सैमसंग गैलेक्सी एस8 की कीमत 57,900 रुपये थी, वहीं गैलेक्सी एस8 अब फ्लिपकार्ट पर होने वाली सेल में सिर्फ 29,990 रुपये में मिलेगा। गैलेक्सी एस8 पर 27,910 रुपये की छूट मिलेगी। इसकी जानकारी खुद सैमसंग ने दी है। बता दें कि फ्लिपकार्ट पर 11 अक्टूबर से द बिग बिलियन डेज की शुरुआत हो रही है।

    इसके अलावा फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज में गैलेक्सी ऑन6 के 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 11,990 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। साथ ही जे3 प्रो सिर्फ 6,190 रुपये, गैलेक्सी ऑन मैक्स 11,990 रुपये और गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट का 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 9,990 रुपये में मिलेगा।

    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी एस8 की स्पेसिफिकेशन

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच की क्वॉडएचडी 1440x2960 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 12 मेगापिक्सल का 'डुअल पिक्सल' रियर कैमरा और सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जिसका फ्रंट अपर्चर f/1.7 है। प्रोसेसर की बात करें त इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 835, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक स्टोरेज बढ़ा सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा फोन में वायरलेस चार्जिंग पैड, वाटर एंड डस्ट प्रूफ, हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट, फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैनर, फेस रिकॉग्निशन और सैमसंग पे इनबिल्ट हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी, जीपीएस, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, हार्ट रेट सेंसर, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें