सैमसंग के इस फोन की कीमत में हुई 24,910 रुपये की कटौती

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 30 Aug 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy S8 plus price dropped to Rs 39,990 in India
Samsung Galaxy S8 plus

    सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस8 प्लस की कीमत में अबतक की सबसे बड़ी कटौती हुई है। इस फोन में 24,910 रुपये की कमी हुई है। अब इस फोन को सिर्फ 39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। गैलेक्सी एस8 प्लस की कीमत में कटौती की जानकारी मुंबई के मशहूर महेश टेलीकॉम ने दी है

    हालांकि सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर इसकी कीमत अभी भी 51,990 रुपये है। इससे पहले भी एस8 प्लस की कीमत में कटौती हुई थी जिसके बाद इस फोन अमेजॉन और फ्लिपकार्ट से 43,990 रुपये में खरीदा जा सकता था।

    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी एस8 प्लस की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में 6.2 इंच की क्वॉडएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1440x2960 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें दोनों लेंस 12 मेगापिक्सल के हैं। वहीं 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.7 है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में एंड्रॉयड नूगट 7.0, क्वॉलकॉम का लेटेस्ट वर्जन स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 4 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक स्टोरेज बढ़ा सकते हैं। फोन में 3500 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा फोन में फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी, जीपीएस, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, हार्ट रेट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें