सैमसंग गैलेक्सी एस8 प्लस की कीमत 6,000 रुपये की कटौती

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 16 Oct 2017 03:13 PM IST
Samsung Galaxy S8 plus 64GB price slashed in India
samsung galaxy s8 plus

    सैमसंग के गैलेक्सी एस8 प्लस स्मार्टफोन की कीमत में 6,000 रुपये की कटौती हुई है। इस कटौती के साथ गैलेक्सी एस8 प्लस का 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट कंपनी की वेबसाइट पर बिक्री पर उपलब्ध है। बता दें कि कंपनी ने इसी साल अप्रैल में गैलेक्सी S8 को 57,900 रुपये और S8+ 64,900 रुपये में लॉन्च किया था।

    सैमसंग गैलेक्सी एस8 प्लस की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy S8 plus
    Samsung Galaxy S8 plus

    फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में क्वॉडएचडी 1440x2960 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.2 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले,0 12 मेगापिक्सल का 'डुअल पिक्सल सेंसर' वाला रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा जिसका फ्रंट अपर्चर f/1.7 है।

    एंड्रॉयड नूगट 7.0, क्वॉलकॉम का लेटेस्ट वर्जन स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 4 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक स्टोरेज बढ़ा सकते हैं। फोन में 3500 एमएएच की बैटरी है।

    ये भी पढ़ेंः सिक्योरिटी कैमरे और VR हेडसेट समेत 250 रु. से कम में मिलने वाले 6 गैजेट्स

    इसके अलावा फोन में फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी, जीपीएस, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, हार्ट रेट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं।

    और पढ़ें...