लीक हुई सैमसंग गैलेक्सी एस8 की तस्वीर, नहीं होगा ये बड़ा फीचर

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 02 Mar 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
Samsung galaxy s8 Picture leaked know the specification
गैलेक्सी एस8

    सैमसंग गैलेक्सी एस8 की तस्वीर लीक हो गई है, जबकि फोन की लॉच्निंग 29 मार्च को होने वाली है। गैलेक्सी एस8 को लेकर कई बार जानकारियां लीक हो चुकी हैं, जिससे पता चला है कि नया स्मार्टफोन लुक के हिसाब से काफी अलग होगा।

    सैमसंग Galaxy S8 की लीक हुई फोटो से साफ पता चलता है कि इसमें होम बटन नहीं होगा। फोटो के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी एस8 में कर्व्ड डिस्प्ले है। फोन के बार में यह भी कहा जा रहा है कि इसमें गूगल असिस्टेंट की जगह Bixbay AI होगा।

    विज्ञापन

    इस फोटो को टिप्सटर इवान ब्लास ने ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है, ''मुझे लगता है, आप सभी इसी का इंतजार कर रहे हैं।'' तस्वीर से यह भी साफ होता है कि गैलेक्सी एस8 की डिस्प्ले लंबी और पतली होगी, साथ में सेल्फी कैमरे के साथ आइरिस स्कैनर भी होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    डिस्प्ले की रिजॉल्यूशन 5.7 इंच के करीब हो सकती है। इससे पहले गैलेक्सी एस8 की स्पेसिफिकेशन लीक हुई थी जिसके मुताबिक फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 4जीबी/6जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और 3250 एमएएच की बैटरी हो सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें