Leaks: एपल के इस फोन से भी पतला हो सकता है Samsung Galaxy S25 Slim, जानें अन्य फीचर्स
Samsung Galaxy S25 Slim: यदि यह जानकारी सही है, तो गैलेक्सी S25 स्लिम का डिस्प्ले गैलेक्सी S25+ मॉडल के समान हो सकता है, जो गैलेक्सी S25 और गैलेक्सी S25 अल्ट्रा के साथ जनवरी 2025 में पेश किए जाने की उम्मीद है।

विस्तार
सैमसंग के Samsung Galaxy S25 Slim सीरीज की लॉन्चिंग जनवरी में होने वाली है। उससे पहले फोन को लेकर लीक्स रिपोर्ट सामने आने लगी हैं। एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि Samsung Galaxy S25 Slim एपल के अपकमिंग फोन iPhone 17 Air से भी पतला होगा। लीक्स रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy S25 Slim मार्केट का सबसे पतला फोन हो सकता है। बता दें कि दोनों फोन की लॉन्चिंग अगले साल होने वाली है।
सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज के लॉन्च को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। टिप्स्टर देबयान रॉय (@Gadgetsdata) ने शुक्रवार को X (पूर्व में ट्विटर) पर लीक्स में बताया कि सैमसंग गैलेक्सी S25 स्लिम में 6.6-इंच का डिस्प्ले होगा। यदि यह जानकारी सही है, तो गैलेक्सी S25 स्लिम का डिस्प्ले गैलेक्सी S25+ मॉडल के समान हो सकता है, जो गैलेक्सी S25 और गैलेक्सी S25 अल्ट्रा के साथ जनवरी 2025 में पेश किए जाने की उम्मीद है।
गैलेक्सी S25 स्लिम को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ लॉन्च किए जाने की संभावना है, जिसे अक्टूबर 2024 में लॉन्च किया गया था। इसके साथ ही स्लिम फॉर्म फैक्टर के बावजूद फोन में 4,700mAh से 5,000mAh की बैटरी शामिल हो सकती है। यह बैटरी क्षमता इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बेहतर हो सकती है।
- Year End 2024: एपल ने इस साल चुपके से बंद कर दिए ये 15 प्रोडक्ट, खरीदने से पहले देखें लिस्ट
- Microsoft: माइक्रोसॉफ्ट ने दिया बड़ा तोहफा, अब पलक झपकते ही बना सकेंगे AI इमेज
- ये हैं दुनिया में सबसे ज्यादा विजिट की जाने वालीं 8 वेबसाइट
- जानकारी: कैमरा लेंस गोल होता है तो फोटो चौकोर क्यों होती है, जानिए सही लॉजिक