Samsung Galaxy S23 Ultra: इस फोन में मिलेगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कब होगा लॉन्च

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 21 Aug 2022 04:51 PM IST
सार

लीक्स के अनुसार Samsung Galaxy S23 Ultra को 200 मेगापिक्सल कैमरे के साथ ISOCELL HP2 सेंसर से लैस किया जा सकता है। साथ ही फोन में 5,000mAh बैटरी के साथ Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर भी दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy S23 Ultra 200mp Camera details specifications launch date
Samsung Galaxy S22 Ultra - फोटो : amarujala

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग जल्द अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S23 Ultra की लॉन्चिंग को लेकर घोषणा कर सकता है। लीक्स के अनुसार इस फोन को 200 मेगापिक्सल कैमरे के साथ पेश किया जा सकता है। बता दें कि सैमसंग ने 16 अगस्त को ही भारत में अपने फोल्डेबल फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy Z Flip 4 और Galaxy Z Fold 4 को पेश किया था।

    सैमसंग के Samsung Galaxy S23 Ultra को अगले साल लॉन्च किया जाएगा। हालांकि फोन को लेकर अब तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है। एक कोरियन न्यूज के अनुसार सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स मोबाइल एक्सपीरिएंस डिविजन ने यह कंफर्म किया है कि सैमसंग के आगामी फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S23 Ultra में 200 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलने वाला है। लीक्स के अनुसार इस फोन को 200 मेगापिक्सल कैमरे के साथ ISOCELL HP2 सेंसर से लैस किया जा सकता है। साथ ही फोन में 5,000mAh बैटरी के साथ Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर भी दिया जा सकता है। फोन के अन्य कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 10x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट मिल सकता है। कहा जा रहा है कि फोन में 60fps पर 8K वीडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा भी मिलने वाली है।

    विज्ञापन

    बता दें कि सैमसंग ने इस साल फरवरी में सैमसंग गैलेक्सी एस22 सीरीज को भारत में पेश किया था। इस सीरीज के तहत Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए गए थे। Samsung Galaxy S22 को भारत में पहली बार स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ पेश किया गया था। Samsung Galaxy S22 Ultra में S Pen का सपोर्ट भी दिया गया था। फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4.1 मिलता है। साथ ही फोन 6.8 इंच की QHD+ डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले और Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें