Samsung Galaxy S23: सैमसंग के सबसे पावरफुल फोन की डिटेल आई सामने, जानें लॉन्चिंग से लेकर कीमत तक सबकुछ

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 15 Jan 2023 03:04 PM IST
सार

Samsung Galaxy S23 series के सभी फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ तीन रियर कैमरे मिलेंगे, हालांकि गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा में चार रियर कैमरे मिल सकते हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 200 मेगापिक्सल का मिलेगा।

विज्ञापन
Samsung Galaxy S23 series details unveil know price specifications launch date in India
Galaxy S23 Ultra - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग अपनी नई सैमसंग गैलेक्सी एस23 सीरीज (Samsung Galaxy S23 series) को जल्द भारत में लॉन्च करने वाला है। इस सीरीज की प्री-बुकिंग भारत में लॉन्चिंग से पहले ही शुरू हो गई है। Samsung Galaxy S23 series के फोन को सैमसंग इंडिया की वेबसाइट से बुक किया जा सकता है। गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2023, एक फरवरी 2023 को होगा जिसमें Samsung Galaxy S23 series की लॉन्चिंग होगी। इस सीरीज के तहत Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra फोन लॉन्च किए जाएंगे। इससे पहले भी Samsung ने फरवरी के पहले सप्ताह में ही गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट का आयोजन किया है। नई फोन सीरीज की लॉन्चिंग के पहले ही इसकी जानकारी सामने आ गई है। दावा किया जा रहा है कि गैलेक्सी एस23 सीरीज के सभी फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर और तीन रियर कैमरे मिलेंगे।

    गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2023 1 फरवरी 2023 को सैन फ्रांसिस्को में भारतीय समयानुसार 11.30 बजे रात में शुरू होगा। इवेंट का लाइव प्रसारण सैमसंग की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होगा। Galaxy S23 सीरीज के साथ सैमसंग ने अल्टिमेट प्रीमियम एक्सपीरियंस का वादा किया है। Samsung Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra को स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy S23 series की स्पेसिफिकेशन

    गैलेक्सी एस23 सीरीज के सभी फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ तीन रियर कैमरे मिलेंगे, हालांकि गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा में चार रियर कैमरे मिल सकते हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 200 मेगापिक्सल का मिलेगा। इस सीरीज के गैलेक्सी एस23 और गैलेक्सी एस23 प्लस के साथ 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है, वहीं गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा को 12 जीबी रैम और 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज मॉडल में पेश किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गैलेक्सी एस23 और गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा बोटैनिक ग्रीन, कॉटन फ्लावर, मिस्टी लिलैक और फैंटम ब्लैक शेड्स में पेश किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एस23 सीरीज के फोन की कीमतें गैलेक्सी एस22 सीरीज जैसी ही होगी। गैलेक्सी एस23 सीरीज को 5,000mAh की बैटरी से लैस किया जा सकता है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी एस सीरीज फोन का वजन लगभग 228 ग्राम होने की उम्मीद है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें