Samsung Galaxy S23 Plus review: क्या आपको लेना चाहिए 1 लाख रुपये का फ्लैगशिप फोन? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब

विशाल मैथिल
Tue, 28 Mar 2023 08:22 PM IST
सार

Samsung Galaxy S23 Plus के साथ स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 13 आधारित One UI 5.1 मिलता है। यह फोन भी कंपनी के Samsung Galaxy S23 जैसे फीचर्स के साथ आता है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy S23 Plus Review in hindi Get all Details photo design specifications
Samsung Galaxy S23 Plus review - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सैमसंग ने पिछले महीने अपने फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी एस 23 प्लस को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इस फोन में 6.6 इंच की बड़ी Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है। Samsung Galaxy S23 Plus के साथ स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 13 आधारित One UI 5.1 मिलता है। यह फोन भी कंपनी के Galaxy S23 स्मार्टफोन जैसे फीचर्स के साथ आता है। हालांकि, प्लस वेरियंट में ज्यादा बैटरी क्षमता और फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन मिलता है। गैलेक्सी एस 23 प्लस दो कलर ऑप्शन और 94,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आता है। हमने Samsung Galaxy S23 Plus को कई दिनों तक इस्तेमाल किया है। चलिए इसका रिव्यू देखते हैं।

    Samsung Galaxy S23 Plus review: डिजाइन

    Samsung Galaxy S23 Plus review
    Samsung Galaxy S23 Plus review - फोटो : अमर उजाला

    Samsung Galaxy S23 Plus का डिजाइन भी वैनिला वेरियंट Galaxy S23 की तरह मिलता है। फोन का डिजाइन प्रीमियम है और इसके साथ भी आर्मर एल्यूमिनियम फ्रेम मिलता है, जिसमें ग्लॉसी फिनिश है। फोन की बिल्ड क्वालिटी और फील काफी बढ़िया है। फोन में स्क्रैच और फिंगरप्रिंट भी आसानी से नहीं आते हैं। हालांकि, फोन हाथ से काफी फिसलता है। फोन के साथ काफी कम बेजल्स देखने मिलते हैं।

    विज्ञापन

    बटन्स और पोर्ट की बात करें तो फोन में Galaxy S23 की तरह ही पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर राइट साइड मिलते हैं। फोन में नीचे की तरफ डुअल सिम स्लॉट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल हैं। फोन में एक माइक्रोफोन नीचे की तरफ और दूसरा माइक्रोफोन ऊपर की तरफ दिया गया है। जबकि लेफ्ट साइड को क्लीन रखा गया है। कुल मिलाकर डिजाइन, बिल्ड और फिनिश के मामले में फोन काफी बढ़िया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy S23 Plus review: डिस्प्ले

    Samsung Galaxy S23 Plus review
    Samsung Galaxy S23 Plus review - फोटो : अमर उजाला

    Samsung Galaxy S23 Plus में बेस वेरियंट के मुकाबले बड़ी डिस्प्ले देखने मिलती है। इसके साथ 6.6 इंच की बड़ी Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले के साथ 393 पीपीआई का सपोर्ट मिलता है। दोनों फोन के साथ एक जैसी ब्राइटनेस (1750 निट्स) मिलती है। वहीं गैलेक्सी एस 23 प्लस के साथ भी गैलेक्सी एस 23 की तरह की डिस्प्ले फीचर्स मिलते हैं।

    यानी इसके साथ भी आई कम्फर्ट शील्ड और एन्हांस्ड कम्फर्ट फीचर का सपोर्ट मिलता है। फोन में स्क्रीन के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन और सिक्योरिटी के लिए क्वालकॉम का इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। फोन का डिस्प्ले हमें पसंद आया। वीडियो देखने के दौरान इसके व्यूइंग एंगल शानदार हैं और स्कॉलिंग भी काफी बढ़िया रहती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें