Samsung Galaxy S22 Ultra Review: क्या यह सभी जरूरतों को पूरा करने वाला स्मार्टफोन है?

प्रदीप पाण्डेय
Sat, 26 Mar 2022 12:18 PM IST
सार

गैलेक्सी एस22 सीरीज के साथ सैमसंग ने पहली बार स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया है। फीचर्स के लिहाज से तो Galaxy S22 Ultra सभी जरूरतों को पूरा करने वाला एक स्मार्टफोन लग रहा है, लेकिन क्या वास्तव में भी ऐसी ही है? आइए रिव्यू में जानते हैं...

विज्ञापन
Samsung Galaxy S22 Ultra Review is This Smartphone to Meet All  Needs
Samsung Galaxy S22 Ultra Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    सैमसंग की गैलेक्सी एस22 सीरीज की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। Galaxy S22 सीरीज के तहत तीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं जिनमें Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra शामिल हैं। इनमें से Galaxy S22 Ultra नाम और परफॉर्मेंस दोनों के लिहाज से बड़ा फ्लैगशिप है। गैलेक्सी एस22 सीरीज के साथ सैमसंग ने पहली बार एस पेन का सपोर्ट दिया है। एस पेन का सपोर्ट Galaxy S22 Ultra में ही दिया गया है। Samsung Galaxy S22 Ultra के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,09,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,18,999 रुपये है। गैलेक्सी एस22 सीरीज के साथ सैमसंग ने पहली बार स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया है। फीचर्स के लिहाज से तो Galaxy S22 Ultra सभी जरूरतों को पूरा करने वाला एक स्मार्टफोन लग रहा है, लेकिन क्या वास्तव में भी ऐसी ही है? आइए रिव्यू में जानते हैं...

    Samsung Galaxy S22 Ultra Review: डिजाइन

    Samsung Galaxy S22 Ultra Review
    Samsung Galaxy S22 Ultra Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    डिजाइन की बात करें तो Samsung Galaxy S22 Ultra की एस21 सीरीज के मुकाबले काफी अलग है। बैक पैनल पर कैमरे के बंप को काफी हद तक कम किया गया है। इसके अलावा इसकी बॉडी में प्रीमियम मैटेरियल का इस्तेमाल हुआ है जिसका अहसास आपको फोन को हाथ में लेते ही होगा। कैमरा बंप देखने में तो अच्छा है लेकिन स्क्रैच आने का डर भी रहता है। फोन के साथ बॉक्स में सैमसंग ने कवर और एडाप्टर नहीं दिया है। नीचे की ओर लेफ्ट में एस पेन का होल्डर है और टाईप-सी पोर्ट के साथ स्पीकर ग्रिल है।

    विज्ञापन
    Samsung Galaxy S22 Ultra Review: क्या यह सभी जरूरतों को पूरा करने वाला स्मार्टफोन है?

    पावर और वॉल्यूम बटन राइट में हैं। सिम कार्ड ट्रे को भी नीचे ही जगह मिली है। फोन की बॉडी पर Armor एल्यूमीनियम का प्रोटेक्शन है। फोन के रियर और फ्रंट दोनों पैनल ग्लास के हैं और फ्रेम मेटल का है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फ्रंट में गोरिल्ला ग्लास Victus+ दिया गया है। एस पेन और फोन दोनों को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है। फोन को फैंटम व्हाइट, फैंटम ब्लैक और Burgundy कलर में खरीदा जा सकेगा। रिव्यू के लिए हमारे पास फैंटम व्हाइट कलर था। ओवरऑल गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा के साथ आपको अल्ट्रा प्रीमियम डिजाइन मिलती है।

    Samsung Galaxy S22 Ultra Review: डिस्प्ले

    Samsung Galaxy S22 Ultra Review
    Samsung Galaxy S22 Ultra Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    फोन में 6.8 इंच की QHD+ डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है जिस पर गोरिल्ला ग्लास Victus+ का सपोर्ट है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1750 निट्स है। Samsung ने फोन के साथ Eye कंफर्ट शील्ड भी दिया है जो ब्लू लाइट को फिल्टर करता है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है जिसे 1Hz पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ का भी सपोर्ट है। डिस्प्ले का व्युइंग एंगल शानदार है और कलर्स पंची हैं। डिस्प्ले काफी क्रिस्प है जिसका आनंद आपको 3डी गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग में मिलेगा। डिस्प्ले में ही अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर है जो कि फास्ट है। फोन में अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर भी मिलता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें