Samsung Galaxy S22 Ultra: कैसा है S Pen वाला गैलेक्सी एस सीरीज का पहला फोन, देखें तस्वीरें

प्रदीप पाण्डेय
Thu, 03 Mar 2022 04:57 PM IST
सार

गैलेक्सी एस22 सीरीज के साथ सैमसंग ने पहली बार एस पेन का सपोर्ट दिया है। एस पेन का सपोर्ट Galaxy S22 Ultra में ही दिया गया है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy S22 Ultra First Impressions in Hindi
Samsung Galaxy S22 Ultra - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    सैमसंग ने हाल ही में अपनी गैलेक्सी एस22 सीरीज को पेश किया है। Galaxy S22 सीरीज के तहत तीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं जिनमें Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra शामिल हैं। इनमें से Galaxy S22 Ultra नाम और परफॉर्मेंस दोनों के लिहाज से बड़ा फ्लैगशिप है। गैलेक्सी एस22 सीरीज के साथ सैमसंग ने पहली बार एस पेन का सपोर्ट दिया है। एस पेन का सपोर्ट Galaxy S22 Ultra में ही दिया गया है।

    पहली बार मिला स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

    Samsung Galaxy S22 Ultra
    Samsung Galaxy S22 Ultra - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    गैलेक्सी एस22 सीरीज की लॉन्चिंग कई मायनों में खास है। एस पेन के अलावा ऐसा पहली बार है जब सैमसंग ने अपनी किसी फ्लैगशिप सीरीज को स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ भारत में पेश किया है। Samsung Galaxy S22 सीरीज के तीनों फोन में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। Samsung Galaxy S22 Ultra के 112 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,09,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,18,999 रुपये है। इनमें से Samsung Galaxy S22 Ultra हमारे पास है और आज हम इस फोन का फर्स्ट इंप्रेशन करेंगे।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy S22 Ultra First Impressions: डिजाइन

    Samsung Galaxy S22 Ultra
    Samsung Galaxy S22 Ultra - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    डिजाइन की बात करें तो Samsung Galaxy S22 Ultra की एस21 सीरीज के मुकाबले काफी अलग है। बैक पैनल पर कैमरे के बंप को काफी हद तक कम किया गया है। इसके अलावा इसकी बॉडी में प्रीमियम मैटेरियल का इस्तेमाल हुआ है जिसका अहसास आपको फोन को हाथ में लेते ही होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Samsung Galaxy S22 Ultra: कैसा है S Pen वाला गैलेक्सी एस सीरीज का पहला फोन, देखें तस्वीरें

    कैमरा बंप देखने में तो अच्छा है लेकिन स्क्रैच आने का डर भी रहता है। फोन के साथ बॉक्स में सैमसंग ने कवर और एडाप्टर नहीं दिया है। नीचे की ओर लेफ्ट में एस पेन का होल्डर है और टाईप-सी पोर्ट के साथ स्पीकर ग्रिल है।

    पावर और वॉल्यूम बटन राइट में हैं। सिम कार्ड ट्रे को भी नीचे ही जगह मिली है। फोन की बॉडी पर Armor एल्यूमीनियम का प्रोटेक्शन है। फोन के रियर और फ्रंट दोनों पैनल ग्लास के हैं और फ्रेम मेटल का है। फ्रंट में गोरिल्ला ग्लास Victus+ दिया गया है।

    Samsung Galaxy S22 Ultra: कैसा है S Pen वाला गैलेक्सी एस सीरीज का पहला फोन, देखें तस्वीरें

    एस पेन और फोन दोनों को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है। फोन को फैंटम व्हाइट, फैंटम ब्लैक और Burgundy कलर में खरीदा जा सकेगा। रिव्यू के लिए हमारे पास फैंटम व्हाइट कलर था। ओवरऑल गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा के साथ आपको अल्ट्रा प्रीमियम डिजाइन मिलती है।

    Samsung Galaxy S22 Ultra: कैसा है S Pen वाला गैलेक्सी एस सीरीज का पहला फोन, देखें तस्वीरें
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें