Samsung Galaxy S22: पहली बार स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च हुई गैलेक्सी एस सीरीज, जानें फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 17 Feb 2022 02:58 PM IST
सार

Samsung Galaxy S22 अल्ट्रा में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 45W की चार्जिंग का सपोर्ट है। इसमें 15W वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस पावरशेयर भी मिलेगा। फोन का वजन 229 ग्राम है।

विज्ञापन
samsung galaxy s22 series launched in India price and specifications
Samsung Galaxy S22 Ultra - फोटो : amarujala

    विस्तार

    सैमसंग गैलेक्सी एस22 सीरीज भारत में लॉन्च हो गई है। इस सीरीज के तहत Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए गए हैं। Samsung Galaxy S22 सीरीज को पिछले सप्ताग Galaxy Unpacked 2022 में ग्लोबली लॉन्च किया गया था। इस सीरीज के Galaxy S22 Ultra के साथ एस पेन का सपोर्ट मिला है। आपको बता दें कि Samsung Galaxy S22 को भारत में पहली बार स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। Galaxy S22 के तीनों फोन में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है।

    Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+, Galaxy S22 Ultra की कीमत

    Samsung Galaxy S22 सीरीज
    Samsung Galaxy S22 सीरीज - फोटो : amarujala

    Samsung Galaxy S22 के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 72,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 76,999 रुपये है। Samsung Galaxy S22+ के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 84,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 88,999 रुपये है। Samsung Galaxy S22 Ultra के 112 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,09,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,18,999 रुपये है। Galaxy S22 Ultra का 1 टीबी स्टोरेज वाला भारत में लॉन्च नहीं हुआ है।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy S22 की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy S22
    Samsung Galaxy S22 - फोटो : amarujala

    Samsung Galaxy S22 में एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4.1 है। फोन में 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है जिस पर गोरिल्ला ग्लास Victus+ का सपोर्ट है। फोन की बॉडी पर Armor एल्यूमीनियम का प्रोटेक्शन है। Samsung ने फोन के साथ Eye कंफर्ट शील्ड भी दिया है जो ब्लू लाइट को फिल्टर करता है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है जिसे 10Hz पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। Samsung Galaxy S22 मेंSnapdragon 8 Gen 1ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy S22 में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल अल्ट्रा वाइड है जिसका अपर्चर f/1.8 है। कैमरे के साथ ऑटोफोकस दिया गया है। दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जिसके साथ 3x ऑप्टिकल जूम और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन दिया गया है। सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल का लेंस मिलेगा।

    कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC और टाईप-सी पोर्ट है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। Samsung Galaxy S22 में 3700mAh की बैटरी है जिसके साथ 25W की चार्जिंग का सपोर्ट है। इसमें 15W वायरेस चार्जिंग और वायरलेस पावरशेयर भी मिलेगा। फोन का वजन 168 ग्राम है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें