Samsung Galaxy S22 Series: 120Hz डिस्प्ले के साथ तीन स्मार्टफोन हुए लॉन्च, 1TB तक की है स्टोरेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 09 Feb 2022 09:30 PM IST
सार

इस सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं जिनमें Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra शामिल हैं। Samsung Galaxy S22 के इन तीनों फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy S22 Galaxy S22 plus Galaxy S22 Ultra launched With 120Hz AMOLED Displays
Samsung Galaxy S22 Ultra - फोटो : amarujala

    विस्तार

    सैमसंग ने अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में Samsung Galaxy S22 सीरीज को लॉन्च कर दी है। इस सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं जिनमें Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra शामिल हैं। Samsung Galaxy S22 के इन तीनों फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। इसके अलावा इनमें 45 वॉट तक की चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। Samsung Galaxy S22 और Galaxy S22+ में एक ही कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि Galaxy S22 Ultra को एस पेन के साथ पेश किया गया है। यह गैलेक्सी एस सीरीज का पहला फोन है जिसके साथ एस पेन का सपोर्ट है।

    Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra की कीमत

    Samsung Galaxy S22 Ultra
    Samsung Galaxy S22 Ultra - फोटो : amarujala

    Samsung Galaxy S22 और Samsung Galaxy S22+ को 8GB+128GB और 8GB+256GB वेरियंट में पेश किया गया है, जबकि Samsung Galaxy S22 Ultra को 8GB+128GB, 12GB+256GB, 12GB+512GB और 12GB+1TB मॉडल में पेश किया गया है। Galaxy S22 की शुरुआती कीमत 799 डॉलर यानी करीब 59,900 रुपये, Galaxy S22 Plus की शुरुआती कीमत 999 डॉलर यानी करीब 74,800 रुपये है। Samsung Galaxy S22 Ultra की शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर यानी 89,700 रुपये रखी गई है। फोन की बिक्री 25 फरवरी से होगी।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy S22 की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy S22
    Samsung Galaxy S22 - फोटो : amarujala

    Samsung Galaxy S22 में एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4.1 है। फोन में 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है जिस पर गोरिल्ला ग्लास Victus+ का सपोर्ट है। फोन की बॉडी पर Armor एल्यूमीनियम का प्रोटेक्शन है। Samsung ने फोन के साथ Eye कंफर्ट शील्ड भी दिया है जो ब्लू लाइट को फिल्टर करता है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है जिसे 10Hz पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। Samsung Galaxy S22 में 4nm का ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy S22 में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल अल्ट्रा वाइड है जिसका अपर्चर f/1.8 है। कैमरे के साथ ऑटोफोकस दिया गया है। दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जिसके साथ 3x ऑप्टिकल जूम और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन दिया गया है। सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल का लेंस मिलेगा।

    कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC और टाईप-सी पोर्ट है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। Samsung Galaxy S22 में 3700mAh की बैटरी है जिसके साथ 25W की चार्जिंग का सपोर्ट है। इसमें 15W वायरेस चार्जिंग और वायरलेस पावरशेयर भी मिलेगा। फोन का वजन 168 ग्राम है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें