Samsung Galaxy S22 सीरीज की बिक्री भारत में शुरू, मिलेंगे ये शानदार ऑफर
Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर दिय गया है। तीनों फोन में एंड्रॉयड 12 मिलेगा।

विस्तार
सैमसंग की गैलेक्सी एस22 सीरीज की बिक्री आज यानी 11 मार्च से भारत में शुरू हो रही है। गैलेक्सी एस22 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra भारत में लॉन्च हुए हैं और आज से इन तीनों फोन को खरीदा जा सकेगा। Galaxy S22 सीरीज के फोन को खरीदने वाले ग्राहकों को बैंक ऑफर के अलावा Galaxy Buds 2 और Galaxy Watch 4 को भी सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर दिय गया है। तीनों फोन में एंड्रॉयड 12 मिलेगा।
Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+, Galaxy S22 Ultra की कीमत

Samsung Galaxy S22 के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 72,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 76,999 रुपये है। Samsung Galaxy S22+ के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 84,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 88,999 रुपये है। Samsung Galaxy S22 Ultra के 112 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,09,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,18,999 रुपये है।
Galaxy S22 Ultra का 1 टीबी स्टोरेज वाला भारत में लॉन्च नहीं हुआ है। फोन को आज से अमेजन और सैमसंग की साइट के अलावा रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा। Samsung Galaxy S22 और Galaxy S22+ के साथ 8,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। Galaxy Buds 2 को 2,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा, जबकि इसकी कीमत 11,999 रुपये है। Galaxy S22 Ultra खरीदने वाले ग्राहकों को 8,000 का कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। इसके साथ Galaxy Watch 4 (सेलुलर) को 2,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा जिसकी कीमत 26,999 रुपये है।
Samsung Galaxy S22 की स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy S22 में एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4.1 है। फोन में 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है जिस पर गोरिल्ला ग्लास Victus+ का सपोर्ट है। फोन की बॉडी पर Armor एल्यूमीनियम का प्रोटेक्शन है। Samsung ने फोन के साथ Eye कंफर्ट शील्ड भी दिया है जो ब्लू लाइट को फिल्टर करता है।
डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है जिसे 10Hz पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। Samsung Galaxy S22 में Snapdragon 8 Gen 1 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।
Samsung Galaxy S22 में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल अल्ट्रा वाइड है जिसका अपर्चर f/1.8 है। कैमरे के साथ ऑटोफोकस दिया गया है। दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जिसके साथ 3x ऑप्टिकल जूम और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन दिया गया है। सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल का लेंस मिलेगा।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC और टाईप-सी पोर्ट है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। Samsung Galaxy S22 में 3700mAh की बैटरी है जिसके साथ 25W की चार्जिंग का सपोर्ट है। इसमें 15W वायरेस चार्जिंग और वायरलेस पावरशेयर भी मिलेगा। फोन का वजन 168 ग्राम है।