Samsung Galaxy S22 FE: नए साल में लॉन्च होगा सैमसंग का सस्ता फ्लैगशिप फोन, मिलेगा 108MP कैमरा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 27 Dec 2022 11:34 AM IST
सार

Samsung Galaxy S22 FE को Samsung Galaxy S21 FE को अपग्रेडेशन के दौर पर पेश किया जाएगा। फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलेगा।

विज्ञापन
Samsung Galaxy S22 FE may Launch in 2023 With 108 Mp Camera Tipped
Samsung Galaxy S22 FE - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    सैमसंग अपनी सबसे पावरफुल स्मार्टफोन सीरीज Samsung Galaxy S23 को नए साल में लॉन्च करने वाला है। इस सीरीज के साथ ही कंपनी एक और किफायती स्मार्टफोन Samsung Galaxy S22 FE को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लेटेस्ट लीक में फोन की स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। लीक के अनुसार, इस फोन को 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर से लैस किया जाएगा। इस फोन को जनवरी 2023 में लॉन्च किया जा सकता है।

    टिप्सटर @OreXda ने सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दी है। टिप्सटर के अनुसार, सैमसंग नए डिवाइस के दौर पर सैमसंग गैलेक्सी एस22 एफई को लॉन्च करने वाली है। इस फोन को Samsung Galaxy S21 FE को अपग्रेडेशन के तौर पर पेश किया जाएगा। वहीं इस फोन के साथ कंपनी Galaxy Buds 2 को भी साल 2023 के जनवरी में पेश करने वाली है।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy S22 FE की संभावित स्पेसिफिकेशन

    लीक्स के अनुसार, फोन में 4nm Exynos 2300 चिपसेट का सपोर्ट मिलेगा। फोन को 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे से लैस किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले वाले फोन के साथ 12 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है। यानी सैमसंग गैलेक्सी एस 22 एफई के कैमरे के मामले में कंपनी बड़ा बदलाव करने वाली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy S23 Ultra

    स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग जल्द अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Samsung Galaxy S23 को लॉन्च करने वाला है। इस सीरीज के तहत Samsung Galaxy S23 Ultra को टॉप वेरियंट के तौर पर पेश किया जाएगा। इस फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी सामने आई है। लीक्स के अनुसार इस फोन को 200 मेगापिक्सल कैमरे के साथ ISOCELL HP2 सेंसर से लैस किया जा सकता है।

    साथ ही फोन में 5,000mAh बैटरी के साथ Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर भी दिया जा सकता है। फोन के अन्य कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 10x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट मिल सकता है। कहा जा रहा है कि फोन में 60fps पर 8K वीडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा भी मिलने वाली है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें