Offer: अब तक की सबसे कम कीमत पर मिल रहा यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन, 22 हजार रुपये की मिल रही छूट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 10 Jun 2023 11:57 AM IST
सार

alaxy S22 5G में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC और टाईप-सी पोर्ट है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। Samsung Galaxy S22 में 3700mAh की बैटरी है जिसके साथ 25W की चार्जिंग का सपोर्ट है। इसमें 15W वायरेस चार्जिंग और वायरलेस पावरशेयर भी मिलेगा। फोन का वजन 168 ग्राम है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy S22 5G price dropped in India upto Rs 20000
Samsung Galaxy S22 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    यदि आप भी कम सस्ते में फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। Samsung ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S22 5G पर शानदार ऑफर दिया है। इस ऑफर के तहत फोन को सिर्फ 2,709 रुपये की ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन पर कई सारे बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। आइए जानते हैं Samsung Galaxy S22 5G पर मिलने वाले इस ऑफर के बारे में विस्तार से...

    Samsung Galaxy S22 5G को 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ 72,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था लेकिन अब इस फोन को 50,889 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। ओवरऑल देखें तो Samsung Galaxy S22 5G फिलहाल करीब 22,000 रुपये सस्ता मिल रहा है।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy S22 में एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4.1 है। फोन में 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है जिस पर गोरिल्ला ग्लास Victus+ का सपोर्ट है। फोन की बॉडी पर Armor एल्यूमीनियम का प्रोटेक्शन है। Samsung ने फोन के साथ Eye कंफर्ट शील्ड भी दिया है जो ब्लू लाइट को फिल्टर करता है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है जिसे 10Hz पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। Samsung Galaxy S22 में 4nm का ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें