Samsung Galaxy S21 FE की प्री-बुकिंग भारत में शुरू, अगले सप्ताह से होगी बिक्री

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 06 Jan 2022 09:23 AM IST
सार

Samsung Galaxy S21 FE की भारतीय कीमत के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसकी प्री-बुकिंग 999 रुपये में सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर, ऑफलाइन स्टोर से की जा सकती है। प्री-बुकिंग 10 जनवरी तक हो सकेगी।

Samsung Galaxy S21 FE Pre Reservation Begins in India know price and specifications
Samsung Galaxy S21 FE - फोटो : amarujala

    विस्तार

    सैमसंग के नए फ्लैगशिप Samsung Galaxy S21 FE की प्री-बुकिंग भारतीय बाजार में शुरू हो गई है। 11 जनवरी से फोन को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Samsung Galaxy S21 FE को हाल ही में ग्लोबली लॉन्च किया गया है। भारतीय बाजार में Samsung Galaxy S21 FE को Exynos 2100 प्रोसेसर के साथ उतारा जाएगा, जबकि अन्य देशों में इसमें स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है।

    Samsung Galaxy S21 FE की भारतीय कीमत के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसकी प्री-बुकिंग 999 रुपये में सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर, ऑफलाइन स्टोर से की जा सकती है। प्री-बुकिंग 10 जनवरी तक हो सकेगी। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को ‘Next Galaxy VIP Pass' मिलेगा जिसकी मदद से यूजर्स Galaxy SmartTag मुफ्त में ले सकेंगे। इसकी कीमत 2,699 रुपये है।

    Galaxy S21 FE 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड 2x डिस्प्ले5 दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में 8 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। इसमें स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें