Samsung Galaxy S21 FE Launch: फ्लैगशिप फीचर्स के साथ Samsung Galaxy S21 FE भारत में हुआ लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 10 Jan 2022 04:22 PM IST
सार

Galaxy S21 FE के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज को 49,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 53,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Galaxy S21 FE की बिक्री सैमसंग इंडिया के ऑनलाइन स्टोर के अलावा अमेजन इंडिया से 11 जनवरी से शुरू होगी।

विज्ञापन
Samsung Galaxy S21 FE Launch in India Check Features, Specification  Price in India Tech News Hindi
Samsung Galaxy S21 FE भारत में लॉन्च - फोटो : amarujala

    विस्तार

    सैमसंग के नए फ्लैगशिप Samsung Galaxy S21 FE की प्री-बुकिंग भारतीय बाजार में शुरू हो गई है। 11 जनवरी से फोन को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Samsung Galaxy S21 FE को हाल ही में ग्लोबली लॉन्च किया गया है। भारतीय बाजार में Samsung Galaxy S21 FE को Exynos 2100 प्रोसेसर के साथ उतारा जाएगा, जबकि अन्य देशों में इसमें स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है।

    Galaxy S21 FE के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज को 49,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 53,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Galaxy S21 FE की बिक्री सैमसंग इंडिया के ऑनलाइन स्टोर के अलावा अमेजन इंडिया से 11 जनवरी से शुरू होगी। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को ‘Next Galaxy VIP Pass' मिलेगा जिसकी मदद से यूजर्स Galaxy SmartTag मुफ्त में ले सकेंगे। इसकी कीमत 2,699 रुपये है।

    विज्ञापन

    Galaxy S21 FE 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड 2x डिस्प्ले5 दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में 8 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। इसमें स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें