Samsung Galaxy S21 FE 5G: फ्लैगशिप फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ यह फोन, आईफोन से होगा मुकाबला

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 04 Jan 2022 10:47 AM IST
सार

Galaxy S21 FE 5G को फिलहाल अमेरिकी बाजार में पेश किया गया है। अन्य मार्केट में इसकी उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। Galaxy S21 FE पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy S20 FE 5G का अपग्रेडेड वर्जन है।

विज्ञापन
samsung galaxy s21 fe 5g smartphone launched in india know all specification features price in india latest gadgets new in hindi
Samsung Galaxy S21 FE 5G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    तमाम लीक्स के बार सैमसंग ने आखिरकार Samsung Galaxy S21 FE 5G को लॉन्च कर दिया है। Galaxy S21 FE 5G को प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया गया है। फोन की डिजाइन भी आकर्षक है और इसमें प्रो ग्रेड कैमरा दिया गया है। Galaxy S21 FE 5G को फिलहाल अमेरिकी बाजार में पेश किया गया है। अन्य मार्केट में इसकी उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। Galaxy S21 FE पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy S20 FE 5G का अपग्रेडेड वर्जन है। कीमत के मामले में सैमसंग के इस नए फोन का मुकाबला iPhone 12 सीरीज से होगा।

    Samsung Galaxy S21 FE 5G को दो वेरियंट में पेश किया गया है। फोन के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 699 डॉलर यानी करीब 52,000 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 769 डॉलर यानी करीब 57,346 रुपये है। गैलेक्सी S21 FE 5G को व्हाइट, ग्रेफाइट, लावेंडर और ऑलिव कलर में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री 11 जनवरी से शुरू होगी।

    विज्ञापन

    Galaxy S21 FE 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड 2x डिस्प्ले5 दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में 8 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। इसमें स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें