Samsung Galaxy S21 FE 5G Review: क्या मिडरेंज में यह एक बेस्ट फोन है?

सैमसंग ने अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy S21 FE को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy S21 FE 5G को भारतीय बाजार में एक्सीनॉज प्रोसेसर और अन्य बाजारों में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है। Samsung Galaxy S21 FE की भारत में शुरुआती कीमत 49,999 रुपये रखी गई है। सैमसंग के इस फोन को चार कलर्स ऑलिव, लावेंडर, ग्रेफाइट और व्हाइट कलर में पेश किया गया है। फोन के साथ बॉक्स में चार्जर और कवर नहीं मिलेंगे। फोन के साथ सिर्फ टाईप-सी केबल मिलेगा। चार्जर आपको अलग से खरीदना होगा। फोन के किनारे मेटल के हैं और बैक पैनल प्लास्टिक का है। डिजाइन और बिल्ड क्वॉलिटी हमें बहुत पसंद आई। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है यह स्मार्टफोन?

Samsung Galaxy S21 FE 5G: डिजाइन
सैमसंग के इस फोन को चार कलर्स ऑलिव, लावेंडर, ग्रेफाइट और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन के साथ बॉक्स में चार्जर और कवर नहीं मिलेंगे। फोन के साथ सिर्फ टाईप-सी केबल मिलेगा। चार्जर आपको अलग से खरीदना होगा। Samsung Galaxy S21 FE 5G के रियर पैनल पर कैमरा बंप को कम किया गया है। फोन की बॉडी प्लास्टिक की है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट है।

वॉल्यूम और पावर बटन को राइट में जगह मिली है। नीचे की ओर टाईप-सी पोर्ट, सिम कार्ड स्लॉट और स्पीकर ग्रिल है। इसमें हेडफोन जैक नहीं दिया गया है। बैक पैनल पर मैटे फिनिश दी गई है जो कि शानदार है और अच्छी ग्रिपिंग वाला है। फोन 7.9mm पतला है और इसका वजन 177g ग्राम है। रिव्यू के लिए हमारे पास ऑलिव कलर था। फोन को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है।

Samsung Galaxy S21 FE 5G: डिस्प्ले
इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड 2x डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले के साथ बेजल नहीं है और डिस्प्ले की डिजाइन फ्लैट है। डिस्प्ले का कलर्स और शार्पनेस बढ़िया है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डिस्प्ले का टच भी स्मूथ है। बड़ी डिस्प्ले होने केे बावजूद भी फोन हैंडी है। डिस्प्ले का ब्राइटनेस लेवल अच्छा है। कंपनी ने पिक ब्राइटनेस के बारे में जानकारी तो नहीं दी है लेकिन धूप में कोई परेशानी नहीं होती है। अधिक रिफ्रेश रेट का फायदा गेमिंग और स्क्रॉलिंग में देखने को मिलता है। डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो कि फास्ट है। इसमें फेस रिकॉग्निशन भी है।