Samsung Galaxy S10 सीरीज हुई सस्ती, जानें नई कीमत और स्पेसिफिकेशन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 14 Feb 2020 11:31 AM IST
Samsung Galaxy S10 smartphone price cut in india know new price and specifications in hindi
Samsung Galaxy s10 - फोटो : amar ujala

    कोरिया की स्मार्टफोन मेकर कंपनी ने सैमसंग (Samsung) ने अपनी लोकप्रिय सीरीज गैलेक्सी एस10 (Samsung Galaxy S10) के सभी डिवाइसेज की कीमत में कटौती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इस सीरीज के गैलेक्सी एस10, गैलेक्सी एस10 प्लस और एस10 ई को पिछले साल बाजार में उतारा था। वहीं, ये सभी स्मार्टफोन कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट पर नई कीमत के साथ उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं गैलेक्सी सीरीज के डिवाइसेज की नई कीमत के बारे में...

    गैलेक्सी एस10 की कीमत में 16,100 रुपये की कमी आई है। अब ग्राहक इस फोन को 71,000 रुपये की बजाय 54,900 रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं, यूजर्स को इस फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला ही वेरिएंट ही मिलेगा।

    गैलेक्सी एस10 ई की कीमत में 8,000 रुपये की कटौती हुई है। अब ग्राहक इस फोन को 55,900 रुपये की बजाय 47,900 रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं, यूजर्स को इस फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट ही मिलेगा।

    गैलेक्सी एस10 प्लस की कीमत में 17,100 रुपये की कटौती हुई है। अब ग्राहक इस फोन को 79,000 रुपये की बजाय 61,900 रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं, ग्राहकों को इस फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी।

    Samsung Galaxy S10 में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। इस फोन में 6.1 इंच की QHD+ कर्व्ड डायनेमिक एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले मिलेगी जिसकी आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसके अलावा इस फोन में ऑक्टाकोर एक्सिनोस 9820 प्रोसेसर है। इस फोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी और 512 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे है जिनमें 12 मेगापिक्सल का 77 डिग्री एंगल वाला, 12 मेगापिक्सल का 45 डिग्री एंगल वाला टेलीफोटो लेंस और 16 मेगापिक्सल का 123 डिग्री एंगल वाला अल्टा वाइड लेंस है। इसके साथ 10x डिजिटल जूम मिलेगा। वहीं सेल्फी के लिए आपको 10 मेगापिक्सल का f/1.9 अपर्चर वाला कैमरा मिलेगा। फ्रंट कैमरा के लिए डिस्प्ले में एक छेद दिया गया है फोन पर आप 4के वीडियो कॉलिंग भी कर सकते हैं।

    फोन में हर्ट रेट सेंसर, जीपीएस, कंपास, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, 3.5एमएम का हेडफोन जैक, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और 3400mAh की बैटरी है। गेमिंग के लिए डॉल्बी एटम और फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 मिलती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें