सैमसंग Galaxy On7 Prime आज भारत में होगा लॉन्च

सैमसंग इंडिया बुधवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy On7 Prime लॉन्च करेगा। फोन की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में दोपहर 12 बजे होगी। हालांकि कंपनी ने इस फोन के बारे में अभी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है लेकिन इसकी कीमत 15 हजार रुपये से कम होगी। फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजॉन इंडिया से होगी।
Samsung Galaxy On7 Prime की स्पेसिफिकेशन
सैमसंग के इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 1.6GHz का ऑक्टाकोर 7870 प्रोसेसर, 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज होगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इसके अलावा फोन में 4G, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.1, ANT+, माइक्रो-USB 2.0 और 3.5mm का ऑडियो जैक है।