सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 आज होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 09 Aug 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 9 to Launch Today: Here's how to watch live
Samsung Galaxy Note 9

    सैमसंग का गैलेक्सी नोट 9 आज लॉन्च होने वाला है। फोन की लॉन्चिंग इवेंट को आज यानि 9 अगस्त को शाम 8.30 बजे से सैमसंग के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। वहीं भारत में सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के लिए रजिस्ट्रेशन भी हो रहा है।

    सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की संभावित कीमत

    जैसा कि कंपनी ने पहले की कहा है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की कीमत वाजिब होगी। वहीं नोट 9 की कीमत इंडोनेशिया में लीक हुई है जिसके मुताबिक गैलेक्सी नोट 9 के 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत IDR 13,500,000 यानि करीब $940 यानि करीब 64,554.50 रुपये है।

    विज्ञापन

    वहीं इसके 512 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत $1,215 यानि करीब 83,415.82 रुपये होगी। आपको याद दिला दें कि सैमसंग का गैलेक्सी नोट 9 का 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 67,900 रुपये थी। कहा जा रहा है कि फोन की बिक्री भारत में 24 अगस्त से फ्लिपकार्ट से होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की स्पेसिफिकेशन

    अभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक गैलेक्सी नोट 9 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.4 इंच की 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिस्प्ले होगी जिसका रिजॉल्यशून 2960 x1440 है। कंपनी इस फोन में अपना इन हाउस सुपर एमोलेड डिस्प्ले देगी। साथ ही यूजर्स के पास यह विकल्प होगा कि वह डिस्प्ले का रिजॉल्ययूशन कम कर सके और बैटरी बचा सके।

    इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 मिलेगा, वहीं कुछ बाजार में इस फोन को इनहाउस एक्सिनॉज 9810 प्रोसेसर के साथ उतारा जाएगा। फोन में 8 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज दी जा सकती है, हालांकि 512 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट कुछ ही बाजारों में उपलब्ध होगा। फोन में डुअल रियर कैमरा होगा और उसके ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। फोन में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो और 4000mAh की बैटरी मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें