Samsung Galaxy Note20, Note20 Ultra की प्री-बुकिंग शुरू, जानें कीमत
Samsung Galaxy Note 20 की शुरुआती कीमत 77,999 रुपयेप्री-बुकिंग पर मिल रहे ऑफर्सदोनों फोन में है 5जी का सपोर्ट

विस्तार
सैमसंग ने अपनी नई गैलेक्सी नोट 20 सीरीज की बुकिंग भारत में शुरू कर दी है। Samsung Galaxy Note20, Note20 Ultra को पांच अगस्त को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च किया गया था। गैलेक्सी नोट 20 और नोट 20 अल्ट्रा की प्री-बुकिंग सैमसंग इंडिया की वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स से हो रही है। गैलेक्सी नोट 20 सीरीज में एस पेन स्टायलस का सपोर्ट है। साथ ही दोनों फोन में पंचहोल डिस्प्ले दी गई है। गैलेक्सी नोट 20 में जहां 8 जीबी तक रैम में मिलेगी, वहीं गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा को 12 जीबी तक रैम वेरियंट में खरीदा जा सकेगा।
Samsung Galaxy Note20, Note20 Ultra की प्री-बुकिंग ऑफर
Samsung Galaxy Note 20 कीमत 77,999 रुपये है, वहीं Galaxy Note 20 Ultra 5G की कीमत 104,999 रुपये रखी गई है। फोन के साथ प्री-बुकिंग ऑफर भी है। नोट 20 बुक करने वाले ग्राहकों को 7,000 रुपये का और गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा बुक करने वालों को 10,000 रुपये का फायदा मिलेगा। यह फायदा गैलेक्सी बड्स प्लस, गैलेक्सी बड्स लाइव और गैलेक्सी वॉच के रूप में मिल सकता है, हालांकि कंपनी ने बिक्री की तारीख के बारे में जानकारी नहीं दी है।
फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है और डिस्प्ले सुपर एमोलेड है। फोन में Exynos 990 और स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर मिलेगा जो कि अलग-अलग बाजार के हिसाब से अलग-अलग होगा। फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा है जिनमें एक लेंस 12 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला है जो कि डुअल पिक्सल ऑटोफोकस है, वहीं दूसरा लेंस 64 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का है। फोन के साथ 30x स्पेस जूम मिलेगा। सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 4जी, 5जी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, वायरलेस चार्जिंग और इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें 4300mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
इसमें 6.9 इंच की WQHD डिस्प्ले है जो कि डायनेमिक एमोलेड डिस्प्ले है और इसकी रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में Exynos 990 और स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर मिलेगा जो कि अलग-अलग बाजार के हिसाब से अलग-अलग होगा। इसमें 12 जीबी तक कैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में भी ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा जिनमें एक 108 मेगापिक्सल का, दूसरा 12 मेगापिक्सल का और तीसरा 12 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल का लेंस मिलेगा। फोन में 8के वीडियो रिकॉर्डिंग और 50एक्स स्पेस जूम की सुविधा मिलेगी। इस फोन में भी 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.0, GPS/A-GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट मिलेगा। इसमें भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 4500mAh की बैटरी मिलेगी।