Samsung Galaxy M53 5G Review: फीचर्स तो अच्छे हैं लेकिन क्या खरीदने लायक है?

प्रदीप पाण्डेय
Wed, 25 May 2022 04:38 PM IST
सार

Samsung Galaxy M53 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 25,999 रुपये रखी गई है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy M53 5G Review in Hindi Price in India specification camera sample and more
Samsung Galaxy M53 5G - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    Samsung Galaxy M53 5G को पिछले महीने ही भारत में लॉन्च किया गया है। Samsung Galaxy M53 5G में मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ 6.7 इंच की सुपर एमोलेड+ डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। सैमसंग के इस फोन में 108 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा सेटअप है। Samsung Galaxy M53 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 25,999 रुपये रखी गई है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि यह फोन खरीदने लायक है या नहीं?

    Samsung Galaxy M53 5G Review: डिजाइन

    Samsung Galaxy M53 5G
    Samsung Galaxy M53 5G - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    सबसे पहले डिजाइन की बात करें तो सैमसंग के फोन पिछले कुछ महीनों से खूबसूरत हो रहे हैं। Samsung Galaxy M53 5G भी इनमें से एक है। इसकी डिजाइन आकर्षक है। बैक पैनल पर ग्लास है और किराने प्लास्टिक के हैं। रियर पैनल पर स्क्वॉयर आकार में कैमरा सेटअप है और नीचे की ओर ब्रांडिंग है। फोन की फिनिश प्रीमियम है।

    विज्ञापन
    Samsung Galaxy M53 5G Review: फीचर्स तो अच्छे हैं लेकिन क्या खरीदने लायक है?

    रिव्यू के लिए हमारे पास ऑलिव ग्रीन कलर था, हालांकि बाजार में यह ब्लू कलर में भी उपलब्ध है। फिंगरप्रिंट सेंसर पावर बटन में ही दिया गया है। फोन हाथ में लेने पर काफी स्लिम लगता है। इसमें हेडफोन जैक नहीं मिलता है। फोन का वजन 176 ग्राम है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy M53 5G Review: डिस्प्ले

    Samsung Galaxy M53 5G
    Samsung Galaxy M53 5G - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    फोन में 6.7 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले इनफिनिटी ओ सुपर AMOLED+ डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। रिव्यू के दौरान Samsung Galaxy M53 5G की डिस्प्ले के साथ हमें कोई दिक्कत नहीं हुई। चाहे आपको वीडियो देखना हो या कोई टेक्स्ट पढ़ना हो या गेम खेलना हो, हर मामले में डिस्प्ले कमाल करती है। कड़ी धूप में भी डिस्प्ले को लेकर दिक्कत नहीं है। डिस्प्ले के कलर्स पंची और अच्छे हैं। डिस्प्ले का कॉन्ट्रास्ट भी बढ़िया है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस अच्छी है। डिस्प्ले के व्यू एंगल और रिफ्रेश रेट को लेकर हमें कोई समस्या नहीं हुई।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें