Samsung Galaxy M53 5G: सुपर एमोलेड+ डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च, 108MP का कैमरा भी मिलेगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 22 Apr 2022 12:53 PM IST
सार

Samsung Galaxy M53 5G में एंड्रॉयड 12 दिया गया है। Samsung Galaxy M53 5G में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 25W की फास्ट चार्जिंग है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy M53 5G launched in India With Dimensity 900 SoC Price Specifications
Samsung Galaxy M53 5G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Samsung Galaxy M53 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Samsung Galaxy M53 5G में मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ 6.7 इंच की सुपर एमोलेड+ डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। सैमसंग के इस फोन में 108 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा सेटअप है। Samsung Galaxy M53 5G में एंड्रॉयड 12 दिया गया है। Samsung Galaxy M53 5G में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 25W की फास्ट चार्जिंग है।

    Samsung Galaxy M53 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 25,999 रुपये रखी गई है। ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड पेमेंट करने पर 2,500 रुपये की छूट मिलेगी। फोन ब्लू और ग्रीन कलर में 29 अप्रैल से अमेजन इंडिया और सैमसंग के स्टोर के साथ रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy M53 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4.1 है। फोन में 6.7 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले इनफिनिटी ओ सुपर AMOLED+ डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। Galaxy M53 5G में मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है। फोन के साथ 8 जीबी वर्चुअल रैम भी मिलेगा यानी इसमें कुल 16 जीबी की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें