Samsung Galaxy M52 5G: भारत में लॉन्चिंग से पहले इस देश में लॉन्च हुआ यह फोन
इसके अलावा इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले है। फोन में 25W की चार्जिंग का सपोर्ट है और 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी दिया गया है।

विस्तार
सैमसंग का नया 5जी स्मार्टफोन Samsung Galaxy M52 5G अगले सप्ताह भारत में लॉन्च होने वाला है, लेकिन उससे ठीक पहले इस फोन को पॉलैंड में लॉन्च कर दिया गया है। ऐसे में फोन के सारे फीचर्स सामने आ गए हैं। Samsung Galaxy M52 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके अलावा इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले है। फोन में 25W की चार्जिंग का सपोर्ट है और 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी दिया गया है।
Samsung Galaxy M52 5G की उपलब्धता
सैमसंग की पॉलैंड की साइट पर फोन को लिस्ट कर दिया गया है। इसकी बिक्री वहां ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर में होगी। फोन की कीमत के बारे में जानकारी नहीं मिली है, लेकिन इसकी बिक्री 128 जीबी स्टोरेज के साथ होगी।
Samsung Galaxy M52 5G स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy M52 5G में एंड्रॉयड आधारित One UI है। इसके अलावा फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जिसके बारे में जानकारी नहीं है, हालांकि भारत में इसे स्नैपड्रैगन 778G के साथ पेश किया जाएगा। फोन में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है।
Samsung Galaxy M52 5G का कैमरा
सैमसंग के इस नए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.8 है। फोन में दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का है जो कि अल्ट्रा वाइड है। वहीं तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy M52 5G की बैटरी
सैमसंग के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5, GPS/A-GPS, NFC और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जो कि 25W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- बड़ा फैसला: सिम कार्ड लेने के लिए नियम में हुआ बदलाव, इस उम्र के लोगों को नहीं मिलेगा सिम
- काम की बात: एक क्लिक में फोन से हटाएं सभी डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट नंबर, यह है तरीका
- रियलमी का बजट 5जी फोन: Realme V11s 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, Dimensity 810 प्रोसेसर से है लैस
- लॉन्चिंग से एक दिन पहले Oppo K9 Pro के फीचर्स लीक, यहां जानें पूरी स्पेसिफिकेशन