Samsung Galaxy M51 सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट, जानें संभावित फीचर

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 04 Aug 2020 05:07 PM IST
सार

सैमसंग गैलेक्सी एम51 एफसीसी सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट25 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है दमदार बैटरीकीमत को लेकर नहीं मिली जानकारी

विज्ञापन
Samsung Galaxy M51 spotted on certification site know expected price and specs
Samsung Galaxy M51 - फोटो : demo pic

    विस्तार

    कोरियन कंपनी सैमसंग (Samsung) M सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन गैलेक्सी एम51 को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन से जुड़ी तमाम रिपोर्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो चुकी हैं। वहीं, अब इस स्मार्टफोन को यूएस एफसीसी सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है, जहां से इसकी कुछ स्पेसिफिकेशन सामने आई हैं। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग तारीख का खुलासा नहीं किया गया है।

    एफसीसी सर्टिफिकेशन साइट के मुताबिक, सैमसंग का अपकमिंग स्मार्टफोन गैलेक्सी एम51 मॉडल नंबर SM-M515F के साथ साइट पर लिस्ट है। इस स्मार्टफोन में डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई, एलटीई और एनएफसी का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 25 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर मिल सकता है। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को इससे पहले ब्लूटूथ SIG वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था।

    विज्ञापन

    सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस स्मार्टफोन में एचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 8 जीबी रैम दे सकती है। फिलहाल, इस स्मार्टफोन की बैटरी और कैमरा की जानकारी नहीं मिली है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन की कीमत को लेकर भी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें