28 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा Samsung Galaxy M42 5G, जानें फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 16 Apr 2021 12:31 PM IST
सार

Samsung Galaxy M42 5G में स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर मिलेगा।

विज्ञापन
Samsung Galaxy M42 5G Launch in India on April 28 listed on Amazon
Samsung Galaxy M42 5G - फोटो : AMAZON

    विस्तार

    सैमसंग के नए 5जी स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग की पूरी तैयारी हो गई है। Samsung Galaxy M42 5G को भारत में 28 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। अमेजन इंडिया से ही फोन की बिक्री होगी और अमेजन से ही फोन की लॉन्चिंग के बारे में जानकारी मिली है। अमेजन लिस्टिंग से Samsung Galaxy M42 5G की डिजाइन के बारे में भी पता चला है। गैलेक्सी एम42 5जी में वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में चार रियर कैमरे हैं।

    Samsung Galaxy M42 5G को अमेजन इंडिया पर लिस्ट कर दिया है। इसके अलावा सैमसंग की माइक्रो साइट भी लाइव हो गई है। अमेजन की लिस्टिंग के मुताबिक Samsung Galaxy M42 5G में स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें सैमसंग नॉक्स सिक्योरिटी और सैमसंग पे भी मिलेगा। फोन में एनएफसी का भी सपोर्ट मिल सकता है।

    विज्ञापन

    इससे पहले लीक हुई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Samsung Galaxy M42 5G की कीमत 20,000 से 25,000 रुपये के बीच हो सकती है। फोन की बिक्री अमेजन के अलावा सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और रिटेल स्टोर से भी होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक में एंड्रॉयड 11 मिलेगा। फोन में 6GB और 8GB रैम के साथ 128GB तक की स्टोरेज में लॉन्च होगा। इसमें 64 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा सेटअप मिल सकता है। Samsung Galaxy M42 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें