Samsung के सस्ते 5G फोन की सेल शुरू, इसमें है न्वाइज कैंसिलेशन कॉलिंग फीचर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 15 Jul 2023 01:05 PM IST
सार

Samsung Galaxy M34 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है और इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) मिलता है। Samsung Galaxy M34 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। इसके अलावा इसमें 6000mAh की बैटरी मिलती है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy M34 5G sale starts via amazon price and specifications
Samsung Galaxy M34 5G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सैमसंग ने अपने नए और किफायती 5जी फोन Samsung Galaxy M34 5G को पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया है और आज यानी 15 जुलाई से Samsung Galaxy M34 5G की सेल शुरू हुई है। Samsung Galaxy M34 5G को अमेजन इंडिया और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। Samsung Galaxy M34 5G के साथ नो शेक कैमरा मिलता है। Samsung Galaxy M34 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है और इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) मिलता है। Samsung Galaxy M34 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। इसके अलावा इसमें 6000mAh की बैटरी मिलती है।

    Galaxy M34 5G में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स है। फोन की डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। फोन को पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट और 4 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट मिलेगा। Galaxy M34 5G में 5nm प्रोसेस पर तैयार हुआ Exynos 1280 प्रोसेसर है। इसमें 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy M34 5G में तीन रियर कैमरा हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) मिलता है। फोन के साथ नो शेक मोड मिलता है जिसे लेकर ब्लर फ्री वीडियो और फोटो को दावा है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ Monster Shot 2.0 फीचर मिलता है जो कि एक क्लिक में 8 शॉट्स क्लिक करता है जिसमें फोटो-वीडियो सभी शामिल होते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें