Samsung Galaxy M31 का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 31 May 2020 09:31 AM IST
सार

सैमसंग गैलेक्सी एम31 का 8 जीबी रैम वाला वेरिएंट हुआ लॉन्च6,000 एमएएच की बैटरी के साथ मिलेंगे चार कैमरेगैलेक्सी एम31 के 8 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत है 19,999 रुपये

Samsung Galaxy M31 8gb ram new variant launched in india know price and specifications
Samsung Galaxy M31 - फोटो : Samsung

    विस्तार

    कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) ने M सीरीज के शानदार डिवाइस गैलेक्सी एम31 (Samsung Galaxy M31) का 8 जीबी रैम वाला नया वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने गैलेक्सी एम31 के 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट को भारतीय बाजार में उतारा था। फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 6,000 एमएएच की बैटरी के साथ चार कैमरे का सपोर्ट मिला है। तो आइए जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी एम31 के नए वेरिएंट की कीमत के बारे में...

    Samsung Galaxy M31 की कीमत

    कंपनी ने गैलेक्सी एम31 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये रखी है। इस स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक साइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक इस वेरिएंट की बिक्री की जानकारी नहीं मिली है। दूसरी तरफ इस स्मार्टफोन के अन्य वेरिएंट की बात करें तो इसके 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। वहीं, गैलेक्सी एम31 को ब्लू और स्पेस ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा।

    Samsung Galaxy M31 की स्पेसिफिकेशन

    सैमसंग ने इस फोन में 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा कोर Exynos 9611 चिपसेट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित यूआई 2.0 पर काम करता है।

    इसे भी पढ़ें: Apple iPad Pro 2020 की बिक्री भारत में शुरू, जानें कीमत और फीचर्स

    Samsung Galaxy M31 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिला है।

    Samsung Galaxy M31 की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी जैसे पोर्ट दिए हैं। इसके साथ ही इस फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 15 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें