Samsung Galaxy M21 6000mAh की बैटरी के साथ आज होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 18 Mar 2020 09:38 AM IST
सार

Samsung Galaxy M21 आज भारत में होगा लॉन्चयूजर्स को इस फोन में मिल सकती है 6,000 एमएएच की बैटरी

विज्ञापन
Samsung Galaxy M21 Launch Today With 6,000 Mah Battery Know Expected Price And Specifications
Samsung Galaxy M21 - फोटो : Samsung

    विस्तार

    कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग आज M सीरीज के लेटेस्ट डिवाइस गैलेक्सी एम 21 (Samsung Galaxy M21) को लॉन्च करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को इस फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी, 48 मेगापिक्सल का कैमरा और दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स भी दे सकती है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस फोन की सेल से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है। तो आइए जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी एम 21 की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन की कीमत मिड रेंज में रखेगी। आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले साल एम30 एस को 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बाजार में उतारा था।

    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस फोन में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया है। इसके अलावा इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Exynos 9611 चिपसेट और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा। हालांकि, अब तक अन्य सेंसर की जानकारी नहीं मिली है। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी ने फोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें