Samsung Galaxy M13 Series: दो फोन एक साथ हुए लॉन्च, शुरुआती कीमत 11,999 रुपये
कंपनी के दावे के मुताबिक पिछले तीन साल में गैलेक्सी एम सीरीज के तहत भारत में 42 मिलियन यानी करीब 4.2 करोड़ फोन बेचे गए हैं।

विस्तार
सैमसंग ने भारतीय बाजार में Samsung Galaxy M13 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। गैलेक्सी एम13 सीरीज के तहत दो फोन लॉन्च किए गए हैं जिनमें Galaxy M13 5G और Galaxy M13 शामिल हैं। दोनों फोन में 5जी सपोर्ट का फर्क है। 2019 में लॉन्च हुई सैमसंग Galaxy M सीरीज का यह नया मेंबर है। कंपनी के दावे के मुताबिक पिछले तीन साल में गैलेक्सी एम सीरीज के तहत भारत में 42 मिलियन यानी करीब 4.2 करोड़ फोन बेचे गए हैं।
Galaxy M13 5G की कीमत 13,999 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है। Galaxy M13 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये है। ICICI बैंक के कार्ड वाले ग्राहकों को 1,000 रुपये की छूट मिलेगी।
Samsung Galaxy M13 5G में एंड्रॉयड 12.0 के साथ One UI 4 है। इसमें 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 400 निट्स है और प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और 6 जीबी वर्चुअल रैम मिलेगा।
सैमसंग के इस बजट फोन में दो रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का और दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Galaxy M13 5G में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, 5G (11 5G बैंड्स) और टाईप-सी पोर्ट मिलेगा। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 15W की चार्जिंग है। फोन का वजन 195 ग्राम है।