चार कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M12, बड़ी बैटरी भी मिलेगी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, हनोईप्रदीप पाण्डेय
Sat, 06 Feb 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy M12 Launched With Quad Rear Cameras 6000mAh Battery
Samsung Galaxy M12 - फोटो : social media

    सैमसंग ने अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M12 को लॉन्च कर दिया है। लॉन्चिंग से पहले Samsung Galaxy M12 को लेकर तमाम तरह की खबरें सामने आई थीं। Galaxy M12 पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy M11 का अपग्रेडेड वर्जन है। Galaxy M12 को क्वॉड कैमरा सेटअप और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया गया है।

    Samsung Galaxy M12 की कीमत

    Samsung Galaxy M12 की कीमत के बारे में अभी तक कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। फोन को फिलहाल वियतनाम में लॉन्च किया गया है। यह फोन अट्रैक्टिव ब्लैक, एलिजेंट ब्लू और ट्रेंडी एमरल्ड ग्रीन में मिलेगा। भारत में इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओएस आधारित One UI Core दिया गया है। इसमें 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में TFT इनफिनिटी-वी डिस्प्ले है। सैमसंग के इस फोन में Exynos 850 प्रोसेसर, 3/4/6 जीबी रैम और 32/64/128 जीबी स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy M12 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है। दूसरा लेंस 5 मेगापिक्ससल का अल्ट्रा वाइड है जिसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और चौथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    Samsung Galaxy M12 की बैटरी

    फोन की कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गयाा है। इसमें 6000mAh की बैटरी है जिसे लेकर 4जी नेटवर्क पर 58 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। फोन का वजन 221 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें