Samsung Galaxy M05: बड़ी बैटरी और 50MP कैमरे के साथ भारत में लॉन्च, नहीं है यह बड़ा फीचर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 12 Sep 2024 04:09 PM IST
सार

यह नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन MediaTek Helio G85 SoC से लैस है, जिसे 4GB रैम और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसमें सैमसंग की RAM Plus फीचर का सपोर्ट है और इसे दो साल तक OS अपडेट्स मिलेगा।

विज्ञापन
Samsung Galaxy M05 Launched in India with 50MP camera Price Specifications
Samsung Galaxy M05 - फोटो : Samsung

    विस्तार

    सैमसंग ने अपने नए फोन Samsung Galaxy M05 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन MediaTek Helio G85 SoC से लैस है, जिसे 4GB रैम और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसमें सैमसंग की RAM Plus फीचर का सपोर्ट है और इसे दो साल तक OS अपडेट्स मिलेगा।

    फोन में डुअल-सिम (नैनो) के साथ 6.74-इंच की HD+ (720x1,600 पिक्सल) PLS LCD डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G85 SoC है, जिसके साथ 4GB रैम और 64GB की स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। सैमसंग के RAM Plus फीचर से वर्चुअल रैम को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन

    गैलेक्सी M05 में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (f/1.8 अपर्चर) और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा (f/2.4 अपर्चर) वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए सामने 8-मेगापिक्सल का कैमरा (f/2.0 अपर्चर) दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें